लवाण. ग्राम पंचायत खानपुरा में ठाकुरजी के विवाह में महिलाएं हिन्दू रीति रिवाज के साथ मांगलिक कार्य कर रही हैं। महिलाओं ने अपने घरों से हल्दी व घी ले जाकर ठाकुरजी को हल्दी कि रस्म अदा की। झांकी सजाई गई। इस दौरान महिलाएं मंगल गीत गाती रही।
कस्बे में जगह जगह लगे स्पीकरों से दूर-दूर तक आवाज आने से गांव में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। महिलाएं ठाकुरजी को घर से चढ़ावा भी लेकर गई। मन्दिर को रंग बिरंगी रोशनी से सजाया गया। गांव के ग्रामीण मन्दिर में सो रहे हैं। शाम को एक साथ बैठकर मन्दिर में भजनों की प्रस्तुति देते हैं।