बांदीकुई. शहर के सैनी आदर्श स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शुक्रवार को द्वितीय पारी में एक स्वयंपाठी छात्र ने परीक्षा कक्ष में उत्तर पुस्तिका फाड़ दी। इसे लेकर प्राचार्य ने थाना पुलिस में मामला दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार कॉलेज के प्राचार्य शंकरलाल सैनी ने मामला दर्ज कराया है कि नरेश कु मार इतिहास विषय की परीक्षा दे रहा था।