
The story begins with Kalash yatra
महेश्वराकलां. कस्बे में शनिवार को कलशयात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का आगाज हुआ। जो विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। यात्रा में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। रंग-बिरंगे परिधानों में सजी महिलाएं सिर पर कलश रखकर गीत गाती चल रही थी, वहीं पुरुष श्रद्धालु जयकारे लगाते चल रहे थे।
कलशयात्रा गाजे-बाजे के साथ गोपालजी का मंदिर पंचायत से रवाना होकर बाजार मोहल्ला, कोली मोहल्ला, खतवाड़ वाले बालाजी, कसाना मोहल्ला होते हुए चतुर्वेदी मोहल्ला स्थित लक्ष्मीनारायण मंदिर पहुंची।
जहां कथा वाचक अशोकाचार्य शास्त्री ने कथा श्रवण का महत्व बताया और कहा कि कथा श्रवण से ही मोक्ष की प्राप्ति संभव है। कथा से ही ज्ञान की प्राप्ति होती है।
मनोहरलाल ने बताया कि कथा का वाचन प्रतिदिन दोपहर बारह से शाम पांच बजे तक किया जाएगा। नवलकिशोर, लालाराम ने बताया कि कथा की पूर्णाहुति सात मई को होगी।
Published on:
30 Apr 2017 07:08 pm
बड़ी खबरें
View Allसुरजपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
