16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान में 2 सगे भाइयों के इकलौते ​बेटों की मौत से मचा कोहराम, गांव में नहीं जले चूल्हे

ग्रामीणों ने बताया कि परिवारों में ये दोनों इकलौते थे। सुरेंद्र सिंह के एक लड़का व एक लड़की व भंवर सिंह के दो लड़कियां व एक लड़का था। अब दोनों भाइयों के दोनों पुत्र नहीं रहे।

2 min read
Google source verification

दौसा

image

Santosh Trivedi

Sep 17, 2024

dausa News

Dausa News: बस्सी/बड़वा/भंडाना। बस्सी थाना इलाके की ग्राम पंचायत पड़ासोली के पेईपुरा गांव में तालाब में डूबने से सोमवार दोपहर दो किशोरों की मौत हो गई। इससे गांव में कोहराम मच गया। वहीं परिजन व ग्रामीणों ने दौसा जिला अस्पताल से शव लाकर जटवाड़ा चौकी के बोरई में सड़क निर्माण कपनी के कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया।

पुलिस ने बताया कि पेईपुरा निवासी सूरज सिंह (16) पुत्र सुरेंद्र सिंह राजपूत व अर्जुनसिंह ( 16) पुत्र भंवरसिंह राजपूत दोपहर में अपने दो अन्य साथियों के साथ गांव में ही भैंस चरा रहे थे। इसी दौरान जयपुर मुंबई एक्सप्रेस-वे की सड़क बनाने के लिए मिट्टी खुदाई से हुए गड्ढे में भरे पानी में डूबने से सूरज सिंह व अर्जुन सिंह की मौत हो गई।

सूचना पर पहुंचे परिजनों ने दोनों बालकों को गड्ढे में से निकालकर दौसा के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों बालकों का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया। इधर घटना के बाद मौके पर बस्सी सहायक पुलिस आयुक्त मुकेश चौधरी, थाना प्रभारी राजीव यदुवंशी, जटवाड़ा चौकी प्रभारी मोहन लाल सहित बड़ी संख्या में पुलिस जाप्ता मौजूद था।

भैंसों को निकालने के लिए प्रयास में चली गई जान

ग्रामीणों ने बताया कि दोनों किशोर सुबह घर से भैंस चराने के लिए गए थे। दोनों चांदराना तालाब की ओर निकल गए। भैंस तालाब की ओर पानी पीने के लिए चली गई, लेकिन बाहर नहीं निकली तो सूरज सिंह तालाब में घुस गया। सूरज को डूबते हुए देख अर्जुन सिंह पानी में कूद गया।

यह भी पढ़ें : तहसीलदार, कानूनगो, पटवारी समेत 11 के खिलाफ केस दर्ज, फर्जी तरीके से नामांतरण खोलने का है आरोप

दोनों इकलौते पुत्र थे

ग्रामीणों ने बताया कि परिवारों में ये दोनों इकलौते थे। सुरेंद्र सिंह के एक लड़का व एक लड़की व भंवर सिंह के दो लड़कियां व एक लड़का था। अब दोनों भाइयों के दोनों पुत्र नहीं रहे। परिवार के चिराग बुझ गया। दोनों एक साथ कक्षा नौ में पढ़ाई करते थे।