20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ब्राह्मण समाज…सामूहिक विवाह सम्मेलन में तेरह जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

विदाई की बेला में सभी लोगों की आंखें नम हो गई

2 min read
Google source verification
ब्राह्मण समाज...सामूहिक विवाह सम्मेलन में तेरह जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

लालसोट में आयोजित ब्राह्मण समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन के मौके पर दूल्हों की निकाली गई सामूहिक निकासी।

दौसा. गौड सनाढ्य ब्राह्मण सभा न्यास ट्रस्ट एवं विश्व ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में शनिवार को बसंत पंचमी के अबूझ सावे के मौके पर लालसोट शहर में सर्व ब्राह्मण सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन गणपति गार्डन में किया गया। जहां समाज सर्व ब्राह्मण समाज के 13 जोड़े परिणयत्र सूत्र बंधन में बंधे। समाज के प्रबुद्ध जनों की मौजूदगी में सभी नवविवाहित जोड़ों ने अग्नि की साक्षी में सात फेरे लेकर अपने वैवाहिक जीवन में कदम रखा। पाणिग्रहण संस्कार के मुख्य यजमान निरंजन जोशी रहे।
कार्यक्रम के अंत में जब विदाई की बेला आई तो, वहां मौजूद सभी लोगों की आंखें भी नम हो गई। आयोजन के तहत शनिवार सुबह मुख्य आचार्य पं. दीपक शर्मा एवं उप आचार्य कैलाशचंद शास्त्री समेत डेढ दर्जन विप्र जनों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच तेल व मंडप स्थापना की रस्मों को पूरा कराया। आयोजन में कई प्रदेशों से आए ब्राह्मण समाज के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों व प्रधान नाथूलाल मीना और वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामबिलाश खेमावास ने भी पहुंच कर नवविवाहित जोड़ों को आर्शीवाद दिया।
विवाह सम्मेलन समिति के संयोजक देवनारायण जैमन, सह संयोजक पुरुषोत्तम जोशी, अध्यक्ष चौथमल धाकडय़ा, गिर्राज हट्टिका, उपाध्यक्ष मुरारीलाल शर्मा, महेश पटेल, सुरेश राहुवास, रामजीलाल जीतपुर,कोषाध्यक्ष सुरेश सुकार, मंत्री निरंजन जोशी, लल्लू टापरिया, सह मंत्री दिनेश अग्रीका, विनोद कोकरिया, जुगल शर्मा व अन्य जनोंं ने अतिथियों का स्वागत किया।
इस मौके पर विश्व ब्राह्मण महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनिता मिश्रा, उपाध्यक्ष पं. राधेश्याम शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष बृजेश कुमार शर्मा, जिला अध्यक्ष मोहनलाल तिवाड़ी, माया शर्मा, मालती शर्मा, गुजंन शर्मा, ङ्क्षपकी कामदार, सतीश शर्मा एवं अभिनव जैमनी समेत कई जने मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अभिनव त्रिपाठी, एसीबीईओ नीरज शर्मा एवं गिर्राज पारीक ने किया।

ये दिए उपहार
सामूहिक विवाह सम्मेलन में नव विवाहित जोड़ों को भी बढ चढकर उपहार दिए गए। जोड़ों को फ्रीज,आलमारी, कूलर, पंखा, डबल बैड, कूकर,मिक्सी, बर्तन सेट, पायल, सोने का मंगल सूत्र, नाक का कांटा, कान की बाली, दुल्हन का बेस समेत कई उपहार दिए गए।

बागेश्वरी जयंती मनाई
लालसोट. जागा महासभा सेवा संस्था के तत्वावधान में शनिवार को जागा महासभा के कार्यकर्ताओं द्वारा शहर के राजराजेश्वर महादेव मंदिर राव का कुआं पर मां बागेश्वरी जयंती मनाई गई। समाज के लोगों ने विधि विधान, मन्त्रोच्चार कर मां बागेश्वरी का पूजन किया।
साथ ही समाज में व्याप्त कुरीतियां पर रोक लगाने व समाज में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।
संस्था के संरक्षक जगदीशप्रसाद जागा थलोज, संयोजक लल्लूप्रसाद जागा लालसोट, अध्यक्ष राजकुमार रमेशचन्द जागा नयावास, कोषाध्यक्ष शम्भुलाल जागा दौसा, सह कोषाध्यक्ष हरिमोहन जागा डिगो, सह सचिव बन्टी जागा लालसोट, जिलाध्यक्ष सवाईङ्क्षसह जागा पांचोली, उपाध्यक्ष रमेशचन्द नयावास, तहसील महिला अध्यक्ष रकम देवी खारली ने एकजुटता पर जोर दिया।
कोषाध्यक्ष बदाम देवी दौसा, ग्राम ईकाई सहसचिव धर्मेन्द्र कुमार जागा टोडा ठेकला, तेजङ्क्षसह डिगो आदि कार्यकर्ता एवं समाज के लोग रहे।