9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एक ही घर से उठी तीन अर्थियां, सड़क हादसे में दम्पती एवं भाभी की मौत

बरेड़ी गांव निवासी एक ही परिवार के तीन सदस्यों की सडक़ हादसे में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

less than 1 minute read
Google source verification

दौसा

image

kamlesh sharma

Nov 26, 2022

accident_in_dausa.jpg

लालसोट (दौसा)। क्षेत्र के बरेड़ी गांव निवासी एक ही परिवार के तीन सदस्यों की सडक़ हादसे में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। शनिवार सुबह जब तीनों के शव घर पर पहुंचे तो पूरे गांव में कोहराम मच गया। बाद में गमगीन माहौल में सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार की रस्म एक ही चिता पर की गई।

जानकारी अनुसार शुक्रवार देर शाम को बरेड़ी गांव की बडाली ढाणी निवासी एक परिवार के कुछ लोग दो बाइक पर जयपुर के लिए रवाना हुए थे, रात्रि को एनएच 11 ए पर टोंक जिला क्षेत्र में जगसरा मोड़ पर लघुशंका करने के लिए रुके थे।

यह भी पढ़ें : दो युवकों ने पीट-पीट कर 40 वर्षीय व्यक्ति की हत्या, सामने आई चौंकाने वाली वजह

इसी दौरान कोथून की ओर से आ रहे एक बेकाबू डंपर ने पति संजय बैरवा (35) वर्ष, पत्नी बादाम देवी (33) एवं बड़े भाई की पत्नी ममता देवी (38) पत्नी कैलाश बैरवा को कुचलते हुए काफी दूर तक घसीट ले गया। संजय व ममता देवी की मौके पर ही मौत हो गई एवं बदामदेवी को गंभीर चोट आई, जिसकी जयपुर में उपचार के दौरान मौत हो गई।

यह भी पढ़ें : बस की चपेट में आए भाई-बहन, युवती की मौके पर ही मौत

मामले को लेकर मृतकों के परिजन मौजीराम बैरवा ने दत्तवास थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने शनिवार सुबह सभी मृतकों का पोस्टमार्टम करा शवों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। संजय व ममता के शव का निवाई में एवं बदामदेवी के शव का जयपुर में पोस्टमार्टम किया गया।