25 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोरोना संक्रमित समेत दो जनों की मौत

गांवों में हड़कंप

2 min read
Google source verification
कोरोना संक्रमित समेत दो जनों की मौत

कोरोना संक्रमित समेत दो जनों की मौत

सिकंदरा (दौसा). निहालपुरा व छोकरवाड़ा गांव में रविवार सुबह अचानक तबीयत बिगडऩे से दो लोगों की मौत के बाद आसपास के गांवों में हड़कंप मच गया। चिकित्सा विभाग के अधिकारियों ने दो में से एक जने की कोरोना से मौत होने की पुष्टि की है। एक साथ दो जनों की मौत से लोग भयभीत हो गए। जानकारी के अनुसार छोकरवाड़ा गांव स्थित नाले वाले ढाणी में 2 दिन पूर्व 9 जने कोरोना पॉजिटिव आए थे।
इसी ढाणी का रहने वाला श्यामलाल बैरवा (40) करीब चार-पांच दिन से बीमार चल रहा था। रविवार सुबह जिला अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। ब्लॉक सीएमएचओ ने श्यामलाल की कोरोना से मौत होने की पुष्टि की है। ब्लॉक सीएमएचओ ने बताया कि श्यामलाल की रविवार शाम को कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिससे उसकी मौत कोरोना से होना माना जा रहा है।
इसी प्रकार निहालपरा गांव स्थित बड़ा नीम की ढाणी निवासी लल्लूराम सैनी (45) पिछले एक सप्ताह से बुखार से पीडि़त था। परिजनों ने उसका मानपुर स्थित निजी चिकित्सक से उपचार कराया था। परिजनों ने बताया कि पिछले 2 दिन से उसको सांस लेने में परेशानी थी। रविवार सुबह जिला अस्पताल में भर्ती कराया तो उसकी मौत हो गई। दोनों की एक साथ मौत होने से आसपास के गांवों में सनसनी फैल गई। ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ अमित मीणा ने बताया कि लल्लूराम सैनी की कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि नहीं हुई है।

युवक ने की ईहलीला समाप्त
सैंथल. थाना इलाके में एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते जीवनलीला समाप्त कर ली। थानाधिकारी सीताराम सैनी ने बताया एक जने ने रिपोर्ट रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका भाई 15 अप्रेल को ससुराल गया था। इसके बाद वह घर नहीं पहुंचा। उसके मोबाइल पर कई बार संपर्क किया, लेकिन बात नहीं हो पाई। किसी व्यक्ति ने पुलिस को मृतक के बारे में सूचना दी तो पुलिस ने शव को अस्पताल पहुंचाया। जहां पोस्टमार्टम कराकर पुलिस ने शव को परिजनों के सुपुर्द किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।