6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नौसिखिए ने दौड़ाई ट्रेन ! सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो, 36 घंटे बाद दर्ज हुआ मुकदमा

आश्रम एक्सप्रेस के रियर केबिन में अनाधिकृत बैठना व्यक्ति को महंगा पड़ गया। रेलवे सुरक्षा बल ने इस मामले को लेकर सुखराम लांगड़ी सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

दौसा

image

Santosh Trivedi

Jun 01, 2022

Unknown person drive Ashram Express train, video viral

बांदीकुई। आश्रम एक्सप्रेस के रियर केबिन में अनाधिकृत बैठना व्यक्ति को महंगा पड़ गया। रेलवे सुरक्षा बल ने इस मामले को लेकर सुखराम लांगड़ी सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया हैं। चीफ क्रू इंस्पेक्टर ने इसको लेकर आरपीएफ थाने में रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि बांदीकुई से दिल्ली की ओर जा रही आश्रम एक्सप्रेस ट्रेन के इंजन के रियर केबिन में सुखराम लांगड़ी बैठ गया और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। चीफ क्रू इंस्पेक्टर ने बताया कि यह रेलवे सुरक्षा नियम के विपरीत हैं। ऐसे में आरपीएफ ने मंगलवार देर शाम रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी सुखराम लांगड़ी की तलाश शुरू कर दी हैं।

मुकदमा दर्ज होने में ही लगे 36 घंटे
आश्रम एक्सप्रेस के क्रू इंजन में अनाधिकृत बैठने के मामले ने भले ही तूल पकड़ लिया हो, लेकिन इसको लेकर रेलवे के कुछ अधिकारी व कर्मचारी लापरवाह बने हुए हैं। आरोपी सुखराम लांगड़ी के खिलाफ आरपीएफ थाने में मामला दर्ज होने में करीब 36 घंटे का वक्त लग गया। सोमवार सुबह बांदीकुई से दिल्ली की ओर जा रही आश्रम एक्सप्रेस के रियर केबिन में सुखराम लांगड़ी अनाधिकृत रूप से बैठ गया था।

उसने सोशल मीडिया पर इंजन के रियर केबिन से वीडियो भी अपलोड़ कर दिया था। इसके थोडे़ समय बाद में ही यह वीडियो तेजी से वायरल हो गया। लांगड़ी ने ट्रेन चलाने का दावा भी किया। रेल प्रशासन ने सोमवार को ही एक्शन लेते ही ट्रेन को चला रहे लोको पायलट, सहायक लोको पायलट सहित सीएलआई को निलंबित कर दिया था। इस घटना को लेकर मंगलवार को भी मुकदमा दर्ज होने में शाम तक का वक्त लग गया।

इनका कहना है...
आश्रम एक्सप्रेस के इंजन के रियर केबिन में बैठने के मामले में सुखराम लांगड़ी व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज हुआ हैं। आरोपी की तलाश जारी है।
बी.पी. सैनी थाना प्रभारी आरपीएफ बांदीकुई