Monsoon 2024: राजस्थान में इस बार दौसा और करौली में सबसे अधिक मेघ मेहरबान रहे। यहां प्रदेश में सबसे अधिक बारिश हुई। एक जून से 18 अगस्त तक दौसा के महवा में 1584 मिमी यानी 63 इंच और करौली में 1516 मिमी यानी 60 इंच बारिश हुई है। इसके अलावा दौसा में 1210, श्रीमहावीरजी में 1252, बारां के भंवरगढ़ में 1059, लालसोट में 1019, जयपुर में 1066, सपोटरा में 1097, टोंक दूनी में 1142 और टोंक नगर फोर्ट में 1024 मिमी बारिश दर्ज की गई है।