इसमें डायमण्ड क्लब की शीतल मीना 20, माया गुर्जर व रिया मेहरा ने 6-6 एवं निकिता व नियति बंसल ने 4-4 अंक बनाए। उपविजेता टीम की ओर से साक्षी 12, प्रियांशी 8 एवं नेहा व किरण ने 2-2 अंक बनाए। इससे पहले सुबह खेले गए मैच के बालक वर्ग में रेलवे स्कूल ने सीपीसी क्लब को 28-18 से एवं बालिका वर्ग में भी रेलवे क्लब ने सीपीसी क्लब को 30-10 से परास्त किया। विजेता टीम की ओर से हेमंत गुर्जर, श्याम गौतम, आदित्य व विकाससिंह ने 6-6 व उपविजेता टीम की ओर से विश्वदीप ने 8, शुभम डोई, नवरतन, प्रियंाशु गुप्ता व चेतन ने 2-2 अंक बनाए। समाप न समारोह में बास्केटवाल संघ के उपाध्यक्ष शशिकान्त चतुर्वेदी, जिला बास्केटवाल संघ अध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी, मनीष मिश्रा व सतीश यादव ने विजेता उपविजेता टीम के खिलाडिय़ों को पुरस्कृत किया। (नि.स.)