
बेरहमी से पीटकर युवक की हत्या, मौके पर मिले डण्डे व लोहे का सरिया
दौसा. लवाण. लवाण थानान्तर्गत बनियाना व ढिगारिया के बीच अंधेरी ढाणी के पास खेत में बुधवार रात एक युवक को बेरहमी से लाठी और सरिए से पीट-पीटकर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची 108 एम्बुलेंस से जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर जयपुर सवाईमानसिंह अस्पताल रैफर कर दिया। जहां देर रात को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
मौके पर लालसोट वृत्ताधिकारी सतीश यादव, सदर थाना प्रभारी कमलेश मीणा और लवाण थाना प्रभारी हेमलता आदि पहुंचे। जहां खून में लथपथ कपड़े, जूते, डण्डे और लोहे के सरिए आदि मिले। इससे पुलिस ने बेरहमी से पीट-पीट कर युवक की हत्या करने का अंदेशा जताया है। पुलिस ने बताया कि जीवाराम मीणा (35) छतरी वाली ढाणी का है। पहले भी कई बार सोशल मीडिया पर जीवाराम के साथ मारपीट का वीडियो वायरल हुआ था। पुलिस ने बताया कि जीवाराम और कमलेश बागपुरा के बीच काफी दिनों से गैंगवार चल रहा था। पहले भी कई बार दोनों गुटों में झगड़ा हो गया था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Published on:
23 Jul 2020 10:27 pm
बड़ी खबरें
View Allदौसा
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
