7 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ऋषिकेश पहुंचे बोनी कपूर और अनिल कपूर, मां निर्मल कपूर के लिए की पूजा-अर्चना

बॉलीवुड के मशहूर निर्माता-निर्देशक बोनी कपूर और सदाबहार अभिनेता अनिल कपूर ने ऋषिकेश स्थित परमार्थ निकेतन आश्रम पहुंचकर स्वामी चिदानंद सरस्वती से मुलाकात की।

less than 1 minute read
Google source verification
Boni Kapoor Anil Kapoor

ऋषिकेश परमार्थ निकेतन पहुंचे बोनी कपूर और अनिल कपूर (Photo-IANS)

बोनी कपूर और अनिल कपूर की मां निर्मल कपूर का निधन बीते 2 मई को मुंबई में हो गया था। अपनी मां की आत्मा की शांति के लिए दोनों भाइयों ने मां गंगा की आरती और पूजा-अर्चना की।

स्वामी चिदानंद सरस्वती से मिले कपूर ब्रदर्स

बोनी कपूर और अनिल कपूर परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती से मिले। इस दौरान दोनों भाई आश्रम में पूजा-पाठ करते हुए नजर आए। दोनों ने अपनी मां निर्मल कपूर के साथ बिताए अंतिम क्षणों को चिदानंद सरस्वती के साथ साझा किया। बोनी कपूर और अनिल कपूर का स्वामी चिदानंद ने माला पहनाकर स्वागत किया।

2 मई को हुआ था मां का निधन

बोनी कपूर, अनिल कपूर और संजय कपूर की माता निर्मल कपूर का 90 वर्ष की उम्र में 2 मई को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया था। निर्मल कपूर पिछले कुछ महीनों से अस्वस्थ चल रही थीं। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के चलते उन्हें कई बार अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

यह भी पढ़ें: बाइक हटाने की बात दबंग को लगी नागवार, साथियों संग तीन भाइयों पर किया जानलेवा हमला

बोनी कपूर ने अपनी मां के निधन पर एक्स पर एक पोस्ट किया था। उन्होंने लिखा था, "2 मई 2025 को, अपने परिवार के बीच निर्मल कपूर ने शांतिपूर्वक अंतिम सांस ली। उन्होंने एक खुशहाल जीवन जिया। उनके पीछे चार बच्चे, प्यारी बहुएं, दामाद, ग्यारह पोते-पोतियां, चार परपोते-परपोतियां और ढेर सारी यादें रह गई हैं। उनकी स्नेह और दयालुता हर उस व्यक्ति को छू गई जो उनके करीब रहा। वह हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेंगी, हमेशा याद की जाएंगी।"