5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, ऑफलाइन पंजीकरण केंद्रों पर भी लंबी कतारें

Char Dham Yatra: चार धाम यात्रा में ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन कराने वालों की संख्या में भारी वृद्धि हुई है। तीन जगह पर रजिस्ट्रेशन कैंप बनाए गए हैं। विशेष कार्याधिकारी ने बताया कि भीड़ बढ़ने पर मोबाइल टीम भी लगाई जाएगी।

2 min read
Google source verification
फोटो सोर्स- ChatGPT

फोटो सोर्स- ChatGPT

Char Dham Yatra: चार धाम यात्रा के लिए बड़ी संख्या में तीर्थ यात्री हरिद्वार पहुंच रहे हैं। यहां पर मौके पर ही चार धाम यात्रा के लिए पंजीकरण किया जा रहा है। चार धाम यात्रा प्रशासन और नियंत्रण संगठन ने हरिद्वार, ऋषिकेश और विकास नगर में चार धाम व्यक्तियों के लिए पंजीकरण काउंटर बनाए हैं, जहां पर रोजाना हजारों की संख्या में तीर्थ यात्री ऑफलाइन पंजीकरण करवा रहे हैं। चार धाम यात्रा प्रशासन और नियंत्रण संगठन के विशेष कार्याधिकारी ने बताया कि ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए तीस काउंटर बनाए गए हैं। भीड़ बढ़ने पर मोबाइल टीमें भी लगाई जाएंगी। गीता प्रेस गोरखपुर की तरफ से धार्मिक पुस्तकों के लिए स्टॉल लगाया गया है। मौके पर बड़ी संख्या में

तीर्थयात्री करवा रहे हैं रजिस्ट्रेशन

उत्तराखंड के चार धाम यात्रा के लिए चार धाम यात्रा प्रशासन और नियंत्रण संगठन ने यात्रियों की सुविधा के लिए ऑफलाइन पंजीकरण की सुविधा प्रदान की है। हरिद्वार, ऋषिकेश और विकास नगर में चार धाम तीर्थ यात्राओं के लिए पंजीकरण काउंटर बनाए गए हैं, जहां बड़ी संख्या में यात्री पंजीकरण कराने के लिए पहुंच रहे हैं। चार धाम यात्रा प्रशासन और नियंत्रण संगठन के विशेष कार्य अधिकारी डॉ. प्रजापति नौटियाल ने बताया कि तीर्थ यात्रियों के पंजीकरण के लिए 30 काउंटर बनाए गए हैं। तीर्थ यात्राओं की संख्या बढ़ने पर मोबाइल टीम भी लगाई जाएगी जो तीर्थ यात्रियों के पास जाकर उनका पंजीकरण करेगी। इनमें होटल, धर्मशाला और ट्रांजिट कैंप में रुकने वाले यात्रियों को यह सुविधा मिलेगी।

ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन में उमड़ रही भीड़

पंजीकरण कैंप से मिली जानकारी के अनुसार हरिद्वार, ऋषिकेश और विकास नगर में बनाए गए काउंटर पर रजिस्ट्रेशन करने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या 10000 के पार हो गई है। 10 मई के बाद स्कूलों में छुट्टी शुरू हो जाती है। जिससे तीर्थ यात्रियों की भीड़ और बढ़ने की संभावना है। 15 से 20 जून के बीच तीर्थ यात्रियों की संख्या अधिक आने की संभावना है।

19 अप्रैल से शुरू हुई है चार धाम यात्रा

चार धाम यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 6 मार्च से शुरू किया गया था। 17 अप्रैल से ऑफलाइन पंजीकरण भी शुरू हो गया। 19 अप्रैल से चार धाम यात्रा की शुरुआत हुई है। केवल ऋषिकेश में पंजीकरण करने वाले यात्रियों की संख्या 5000 को पार कर गई है। विकास नगर और हरिद्वार में भी बड़ी संख्या में ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए यात्री पहुंच रहे हैं।

फेस रिकॉग्निशन कैमरे लगाए गए

चार धाम यात्रा में आने वाले यात्रियों की सुरक्षा को लेकर के विशेष इंतजाम किए गए हैं। एएसपी संचार हिमांशु कांडपाल ने बताया कि भीड़भाड़ वाले स्थान पर सुरक्षा की दृष्टिकोण से कैमरे लगाए गए हैं। ये कैमरे बद्रीनाथ और केदारनाथ में भी लगाए गए हैं। फेस रिकॉग्निशन के लिए भी कैमरे लगाए गए हैं। इन कैमरों की खास बात यह होती है कि वे चेहरे को पहचान कर उन्हें सत्यापित करने का काम करते हैं। ‌

बड़ी खबरें

View All

देहरादून

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग