4 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दोस्ती करके लड़की को बाहर घुमाने ले गया युवक, नशा पिलाकर रेप किया…रोंगटे खड़े कर देगी नाबालिग की दास्तां

एक किशोरी को अपने सहकर्मी युवक से दोस्ती करना और उस पर भरोसा करना महंगा पड़ गया। आरोपी युवक ने किशोरी को धोखे से नशा पिलाकर उसके रेप किया और हाईवे पर छोड़कर फरार हो गया।

2 min read
Google source verification
minor girl raped

सांकेतिक इमेज

हरिद्वार में एक युवक ने अपने साथ फैक्ट्री में काम करने वाली नाबालिग लड़की से पहले दोस्ती की। फिर धीरे-धीरे उसका विश्वास जीता और बीते शुक्रवार को युवक, नाबालिग को रुड़की घुमाने के बहाने बाहर ले गया। आरोपी ने रुड़की में नाबालिग से मारपीट की और कोल्ड ड्रिंक में नशा पिलाकर कई बार जबरन रेप किया।

किशोरी को हाईवे पर छोड़कर भागा शख्स

रेप के बाद लड़की की हालत बिगड़ने लगी तो आरोपी कार्तिक उसे देहरादून हाईवे पर छोड़कर भाग गया। इसके बाद लड़की ने राहगीरों से मदद मांगी और अपने परिजनों को फोन करके पूरी घटना बताई। इसके बाद पीड़िता किसी तरह अपने घर पहुंची। लड़की के परिजनों ने गंगनहर कोतवाली में शिकायत की। शिकायत मिलने पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया और पीड़िता का मेडिकल टेस्ट कराया है।

आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

रुड़की पुलिस ने बताया कि युवक ने नाबालिग किशोरी को नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ रेप किया और बाद में उसे हाईवे किनारे फेंककर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी कार्तिक के खिलाफ पॉक्सो (POCSO) एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।

उत्तर प्रदेश का निवासी है आरोपी

गंगनहर कोतवाली पुलिस के अनुसार, भगवानपुर क्षेत्र की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी स्थानीय फैक्ट्री में काम करती है। इसी दौरान उसकी पहचान उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर निवासी कार्तिक से हुई थी। आरोप है कि 2 दिन पूर्व कार्तिक, किशोरी को घुमाने के बहाने रुड़की लेकर आया था।

कार्तिक ने रास्ते में किशोरी को कोल्ड ड्रिंक पिलाई, जिसमें कोई नशीला पदार्थ मिला हुआ था। पीड़िता का आरोप है कि नशीली कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद वह बेहोश हो गई, जिसका फायदा उठाकर आरोपी ने उसके साथ रेप किया। SP देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि आरोपी कार्तिक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की टीमें आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

देहरादून

उत्तराखंड

ट्रेंडिंग