15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खुशखबरी: डेढ़ लाख महिलाएं बनेंगी लखपति दीदी, महिला सशक्तिकरण की ओर सरकार का बड़ा कदम

Lakhpati Didi Scheme: लखपति दीदी योजना के तहत अब 1.50 लाख और महिलाएं बनेंगी आत्मनिर्भर। हाउस ऑफ हिमालया के अंतर्गत आदि कैलाश मार्ग पर आउटलेट खोलने की तैयारी है। अब तक 164 आउटलेट खोले जा चुके हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
Lakhpati Didi Scheme, Uttarakhand women empowerment, House of Himalaya, Adi Kailash route outlets, self help groups, rural development Uttarakhand, Ganesh Joshi news, women entrepreneurship India, self-employment training, Char Dham outlets, Lakhpati women India, Modi women scheme य

प्रतीकात्मक तस्वीर। PC: IANS

उत्तराखंड में ग्राम्य विकास विभाग के तहत 1.65 लाख लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य पूर्ण कर लिया गया है। इसके अलावा प्रदेशभर में 1.50 लाख लखपति दीदी और बनाई जाएंगी। इसके अलावा हाउस ऑफ हिमालया के तहत आदि कैलाश रुट पर भी आउटलेट खोले जाएंगे।

अर्थव्यवस्था की मजबूती के लिए महिलाओं को सशक्त करना जरूरी

ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने बुधवार को लखपति दीदी योजना और हाउस ऑफ हिमालया की समीक्षा की। मीडिया को जारी बयान में ग्राम्य विकास मंत्री ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था की मजबूती के लिए महिलाओं को सशक्त करना आवश्यक है।

अब तक खोले जा चुके हैं 164 आउटलेट

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की परिकल्पना से यह कार्य लखपति दीदी योजना के तहत मजबूती से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में लखपति दीदी बनाने का काम लगातार जारी है। उन्होंने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण भी दिए जाने के कार्य को प्राथमिकता पर करने के निर्देश दिए। मंत्री ने बताया कि चारधाम यात्रा मार्गों पर अब तक कुल 164 आउटलेट खोले जा चुके हैं। नए आउटलेट खोलने की कार्यवाही भी गतिमान है।