23 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Heavy rain alert: पांच जिलों के लिए ऑरेंज और 6 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी, होगी आफत की बारिश

Uttrakhand Rain Alert मौसम विभाग में उत्तराखंड के पहाड़ी और मैदानी क्षेत्र के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार आज रात से बादल गरजने के साथ जमकर बारिश हो सकती है।

2 min read
Google source verification
ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी

Uttrakhand Rain Alert मौसम विभाग ने उत्तराखंड के नैनीताल, चंपावत, उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, हल्द्वानी, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, अल्मोड़ा आदि जिलों में कहीं के लिए येलो तो कहीं के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने के साथ बर्फबारी भी हो सकती है। 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। भारी बारिश की चेतावनी दी की गई है। यह स्थिति पूरे महीने बने रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी कमी आएगी।

यह भी पढ़ें: खुशखबरी: हेमकुंड साहब के दर्शन करें हेलीकॉप्टर से, जानें किराया और नियम शर्ते

मौसम विभाग के अनुसार नैनीताल में आज रात का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रहने का अनुमान है। शाम से ही गरज और चमक के साथ आंधी चलने की संभावना है। पूर्व और उत्तर पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 90 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। ‌

तापमान में भी आएगी कमी

मौसम विभाग ने इस संबंध में लोगों को सावधान किया है। ‌मंगलवार 20 मई का अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री रहने का अनुमान है। सुबह के समय गरज और चमक के साथ भारी बारिश होने की संभावना है। दिन में 50 प्रतिशत और रात में 24 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। इस हफ्ते अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। ‌

कैसा रहेगा चंपावत का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार यही स्थिति चंपावत की भी रहने वाली है। जहां आज रात में गरज चमक के साथ झमाझम बारिश होने की संभावना है। ‌रात का तापमान 16 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। ‌इस हफ्ते बुधवार को भी जमकर बारिश होगी।

उत्तराखंड के मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार आज 19 मई से बारिशों का दौर शुरू होगा। मैदानी जिलों के लिए येलो अलर्ट और पहाड़ी जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। पिथौरागढ़, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी जिलों के लिए ऑरेंज जबकि नैनीताल, चंपावत, अल्मोड़ा, पौड़ी, टिहरी, देहरादून के लिए येलो अलर्ट है। इस दौरान कहीं-कहीं बारिश के साथ 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बिजली चमकने के साथ भारी बारिश भी होगी।