22 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उत्तराखंड में मानसून का इंतजार अब खत्म, मौसम विभाग ने दी बड़ी अपडेट, पिथौरागढ़-बागेश्वर में येलो अलर्ट

उत्तराखंड में मानसून इसी सप्ताह दस्तक दे सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, 23 जून तक प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

less than 1 minute read
Google source verification
Monsoon, Monsoon 2025, weather forcast, uttarakhand weather

उत्तराखंड में मानसून इसी सप्ताह दस्तक दे सकता है। PC: Patrika

उत्तराखंड में मानसून इसी सप्ताह दस्तक दे सकता है। मौसम विभाग ने ऐसी संभावना जताई है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया कि उत्तराखंड में मानसून सामान्यत: 20 जून तक पहुंचता है।

बिहार के कुछ हिस्सों में मानूसन पहुंचा

मानसून से पहले अच्छी बारिश प्रदेशभर में हुई है। बिहार के कुछ हिस्सों में मानूसन पहुंचा है। उत्तर प्रदेश में अगले एक से दो दिन में मानसून की दस्तक का पूर्वानुमान जारी किया गया है। उसके बाद उत्तराखंड में मानसून प्रवेश कर जाएगा।

देहरादून में मौसम शुष्क, अधिकतम तापमान बढ़ा

दून में कई इलाकों में बूंदाबांदी के बीच मौसम शुष्क रहा और धूप खिली रही। इससे तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा 34.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंतनगर में 34.5, मुक्तेश्वर में 23, नई टिहरी में 24.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

यह भी पढ़ें: कल से हो सकती मानसून की एंट्री, 19, 20 को इन जिलों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी

23 जून तक बारिश

उत्तराखंड में 23 जून तक हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक बुधवार को बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट है। अन्य जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। हवाएं भी चल सकती हैं।