9 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Uttarakhand Budget: पुष्कर सिंह धामी पेश करेंगे 1.11 लाख करोड़ रुपये का बजट, कांग्रेस ने किया जोरदार प्रर्दशन

Uttarakhand Budget Session: उत्तराखंड में भराड़ीसैंण विधानसभा में आज पांच दिवसीय बजट सत्र शुरू हो गया है। राज्यपाल रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह के अभिभाषण के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश करेंगे।

2 min read
Google source verification
Pushkar Singh Dhami

सीएम पुष्कर सिंह धामी। फोटो सोर्स-फेसबुक

Uttarakhand Budget Session Today: उत्तराखंड सरकार के गैरसैंण (भराड़ीसैंण) पहुंचने से ग्रीष्मकालीन राजधानी में फिर से रौनक लौट आई है। आज से भराड़ीसैंण विधानसभा में महत्वपूर्ण बजट सत्र शुरू हो रहा है। यह पांच दिवसीय सत्र है, जिसमें राज्य का नया बजट पेश किया जाएगा। राज्यपाल के अभिभाषण से सत्र की शुरुआत होगी। भराड़ीसैंण विधानसभा में बजट सत्र के लिए सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। सुबह 11 बजे राज्यपाल रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह सदन में पहुंचेंगे। उनके अभिभाषण में उत्तराखंड के समग्र विकास के लिए सरकार का पूरा रोडमैप बताया जाएगा। अभिभाषण के बाद सदन की अन्य कार्यवाही शुरू होगी।

विपक्ष ने पहले दिन दिया धरना

सत्र शुरू होने से पहले ही विपक्षी विधायकों ने सदन के बाहर सीढ़ियों पर धरना दे दिया। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि पहले ही दिन बजट पेश करके सवालों से बचने की कोशिश की जा रही है। धरने में हरिद्वार ग्रामीण की विधायक अनुपमा रावत, खटीमा के विधायक भुवन कापड़ी और नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य शामिल थे। विपक्षी विधायक नारेबाजी करते हुए सरकार के खिलाफ आवाज उठा रहे थे।

मंत्री सौरभ बहुगुणा की अपील

इस बीच कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने प्रदर्शन कर रहे विपक्षी विधायकों से अपील की। उन्होंने कहा कि इस बार सत्र को बिना किसी रुकावट के चलने दिया जाए। वे चाहते हैं कि सदन में सकारात्मक चर्चा हो और राज्य के विकास पर फोकस रहे।

सत्र का कार्यक्रम और बजट पेश

सत्र की कार्यसूची के अनुसार, दोपहर 2 बजे सदन की शुरुआत “वंदे मातरम्” गान से होगी। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण राज्यपाल के अभिभाषण को सदन में पढ़कर सुनाएंगी। अभिभाषण के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दोपहर 3 बजे वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट (आय-व्ययक) सदन के पटल पर पेश करेंगे।

बजट का अनुमान और फोकस

अनुमान है कि इस बार का बजट लगभग 1.11 लाख करोड़ रुपये का हो सकता है। यह बजट राज्य के विकास से जुड़े कई बड़े क्षेत्रों जैसे सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, कृषि और रोजगार पर केंद्रित रहेगा। सरकार कई नई योजनाओं और परियोजनाओं की घोषणा कर सकती है।

प्रश्नों की संख्या और चर्चा

विधानसभा अध्यक्ष के अनुसार, सत्र के लिए अब तक 38 विधायकों ने कुल 531 प्रश्न विधानसभा सचिवालय को भेजे हैं। इन सवालों के अलावा विभिन्न जनहित के मुद्दों पर भी सदन में विस्तार से चर्चा होने की उम्मीद है। विपक्ष इन सवालों के जरिए सरकार से जवाब मांगेगा। यह बजट सत्र उत्तराखंड के लिए काफी अहम है। राज्य की आर्थिक स्थिति, विकास योजनाओं और भविष्य की दिशा इसी सत्र से तय होगी। सभी की नजरें इस पर टिकी हुई हैं कि सरकार क्या नया लाती है और विपक्ष कैसे प्रतिक्रिया देता है।