डमरिया। अगर आप बुल फाइट देखने के शौकीन हैं और आप स्पेन जैंसी बुल फाइट भी देखना चाहते हैं तो आप यहां आ सकते हैं। हम बात कर रहे हैं झारखंड के पूर्वी सिंहभूम के डुमरिया में स्थित गोरू खूंटान गांव की। यहां भैंसों और बैलों के साथ फाइट की जाती है।
जानकारी के अनुसार गोरू खूंटान में धमसे(पारंपरिक वाद्य यंत्र) की थाप पर भैंसों के साथ बैल को नचाया जाता है। पारंपरिक इस नृत्य को देखने के लिए लोग कोसों दूर जाते हैं। डुमरिया के बड़ाकांजिया पंचायत के छमराघुट मैदान में इस नृत्य के साथ सिंगराय नृत्य का भी आयोजन किया गया। लोगों को संथाल समाज की विशेषता के बारे में भी जानकारी दी गई।