20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सालों से सरकारी राशि दबाए बैठे हैं संतालपरगना के तकरीबन सभी जिले 

यह एडवांस सिविल वर्कस और विभिन्न शिक्षा संबंधी कार्यक्रमों के लिए अधिकारियों व विभिन्न शिक्षा समितियों को दिया गया था। 

less than 1 minute read
Google source verification

image

Indresh Gupta

Jan 14, 2016

note

note

देवघर। झारखंड शिक्षा परियोजना के तहत संतालपरगना के तकरीबन सभी जिले वर्षों से सरकारी राशि दबाए बैठे हैं। छह जिलों ने कुल मिलाकर लगभग 83.91 करोड़ रुपये विभिन्न मद में एडवांस लिया था, लेकिन आज तक न तो खर्च का ब्यौरा दिया और न ही एडवांस का ब्यौरा दिया गया। यह एडवांस सिविल वर्कस और विभिन्न शिक्षा संबंधी कार्यक्रमों के लिए अधिकारियों व विभिन्न शिक्षा समितियों को दिया गया था। जिसके संबंध में शिक्षा विभाग की रिपोर्ट से खुलासा हुआ है।

जानकारी के अनुसार जारी रिपोर्ट के मुताबिक एडवांस की राशि का हिसाब नहीं देने में सबसे आगे साहिबगंज जिला है। साहिबगंज ने 22.51 करोड़ का हिसाब नहीं दिया है। वहीं गोड्डा जिले में 14.47 करोड़, देवघर ने 13.28 करोड़, पाकुड़ ने 13.01 करोड़, दुमका ने 11.04 व जामताड़ा ने 9.57 करोड़ का लेखा-जोखा नहीं दिया है। इस कारण एडवांस की राशि का एडजस्टमेंट नहीं हो पाया है. सिविल वर्क में 258 करोड़ व विभिन्न प्रोग्राम मद में 116 करोड़ समितियों ने एडवांस लिया है।
इसे लेकर राज्य की शिक्षा मंत्री डॉ नीरा यादव ने कहा कि वे दुमका की बैठक की पूरी रिपोर्ट मंगाएंगी। किस परिस्थिति में अब तक एणडवांस का हिसाब नहीं दिया गया है। यह भी जांच का विषय है, मीडिया के माध्यम से मामला संज्ञान में आया है, वे पूरे मामले की जांच करवाएंगी।
मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए लॉगिन करें mp.patrika.com

ये भी पढ़ें

image