5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इज्जत के लुटेरों से जान बचाने को भागती रहीं पीड़िता, नदी में लगाई छलांग फिर…

अर्धनग्न पीड़िता अपनी जान बचाकर वहां से भागीं। आरोपी उसका पीछा करने लगे। इस दौरान (Gang Raape In Saraikela Kharsawan) (Gang Rape) (Jharkhand News) (Deoghar News)...

2 min read
Google source verification
इज्जत के लुटेरों से जान बचाने को भागती रहीं पीड़िता, नदी में लगाई छलांग फिर...

इज्जत के लुटेरों से जान बचाने को भागती रहीं पीड़िता, नदी में लगाई छलांग फिर...

देवघर,सराइकेला: फिल्मों में हमने कईं बार देखा होगा कि कुछ बदमाश लड़की की अस्मत लूटने के लिए उसका पीछा करते रहते हैं, लड़की जान बचाने के लिए बदहवास भागती रहती हैं। ऐसा ही भयावह दृश्य झारखंड के सराइकेला शहर में देखने को मिला। लेकिन यह मामाल और भी गंभीर है। क्योंकि अर्धनग्न पीड़िता इज्जत लूट चुके बदमाशों से खुद को बचाने के लिए नदी तक में कूद जिससे उसकी जान चली गईं।


यह भी पढ़ें:नाबालिग बेटी से हुई छोटी सी गलती, तो मां ने अपने प्रेमी से करा दिया रेप, यूं हुआ खुलासा


मिली जानकारी के अनुसार सराइकेला के आदित्यपुर थाना क्षेत्र निवासी लड़की का शव 2 जून को खरकई नदी से बरामद हुआ था। लोगों में इस बात को लेकर काफी रोष था। शव बरामद कर उसे पोस्टमार्टम और मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया। इधर सराइकेला खरसावाँ के एसपी के नेतृत्व में टीम गठित की गई। जो कि मामले की जांच में जुट गई। पुलिस ने बहुत कम समय में मामले का खुलासा कर लिया। इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों क्रमश: अजय प्रमाणिक, दुर्गा महतो,अभिजीत सिंह, रोहित लोहार और अर्जुन लोहार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने जुर्म स्वीकार भी कर लिया है।

गिरफ्तार आरोपियों ने स्वीकारा जुर्म...

यह भी पढ़ें:66 साल के बुजुर्ग के साथ बेवफाई, लड़की के साथ दूसरा विवाह कर पहुंचा कोर्ट, कहा- मैं बर्बाद हो गया

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता बीते कुछ दिनों से अपने नाना के घर जाया करती थीं। इस दौरान ही बदमाशों की नजर पीड़िता पर पड़ी। 17 जून को पीड़िता नाना के यहां से खुद के घर लौट रही थीं। इसी बीच बारिश आ गई। इसी बीच पीड़िता ने रास्ते में पड़ने वाले सालडीह स्थित न्यू प्राथमिक विद्यालय में शरण ले ली। यहां पांचों बदमाश पहले से ही मौजूद थे। मौके का फायदा उठाकर रोहित लोहार,दुर्गा महतो,अभिजीत सिंह ने बारी बारी से पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। अन्य दो आरोपी स्कूल की छत पर खड़े होकर निगरानी करते रहे। इसी बीच छत पर फेंके गए पीड़िता के कपड़े नीचे गिर गए। सभी आरोपी हड़बड़ा गए।

यह भी पढ़ें: Delhi Riots: पुलिस की चार्जशीट में गवाह का दावा, ' मैंने सुना, कपिल मिश्रा के लोगों ने जलाया पंडाल'

अर्धनग्न पीड़िता अपनी जान बचाकर वहां से भागीं। आरोपी उसका पीछा करने लगे। इस दौरान अपनी जान बचाने के लिए पीड़िता खरकई नदी में उतर गईं। नदी में बहाव तेज था जिसे वह बह गईं। इस दृश्य को नदी के दूसरे छोर पर मौजूद लोगों ने अपनी आंखों से देखा।

यह भी पढ़ें:आसमान में मशरूम के आकार का बादल देख सहम उठे लोग, परमाणु आपदा के दोहराने का बताया खतरा

इधर बेटी के घर नहीं आने पर परिजनों ने 18 तारीख को उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शव बरामद होने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया तो खुलासा हुआ कि पीड़िता की मौत 17 जून को ही हो गई थी। इसके बाद पुलिस तुरंत मामले की जांच में जुट गई और आरोपियों को ढूंढ निकाला। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

झारखंड की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...