10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

देवरिया में 85 शिक्षक बर्खास्त, फर्जीवाड़े में सभी के खिलाफ दर्ज FIR,सरकार वसूलेगी करोंड़ों की सैलरी

Deoria News: देवरिया जिले में फर्जी प्रमाण पत्रों के सहारे प्राथमिक विद्यालयों में नौकरी कर रहे 85 शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया गया है। इसके बाद सभी शिक्षकों के खिलाफ आरसी भी जारी कर दी गई है। वहीं, अब सरकार इन शिक्षकों से 125 करोड़ रुपये की वसूली की जाएगी। ये फर्जीवाड़ा STF और BSA के जांच में खुलासा हुआ है।

less than 1 minute read
Google source verification
teacher_.jpg

देवरिया में 85 शिक्षकों को बर्खास्त किया गया है। 

Deoria News: देवरिया जिले में एक फर्जीवाड़ा सामने आया है। यहां पर 85 शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया गया है। इस मामले में सभी शिक्षकों के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर भी दर्ज कर ली है। सरकार से लिये गये वेतन के रूप में 125 करोड़ की वसूली भी की जायेगी। STF और BSA के जांच में ये खुलासा हुआ।

सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाने के आरोप में बर्खास्त किए गए सभी शिक्षकों से सरकार वसूली भी करेगी। इसके लिए विभाग ने बकायदा आरसी भी जारी कर दी है। सरकार के इस एक्शन से जनपद के शिक्षकों में हड़कंप मचा हुआ है। हालांकि, इस मामले में कुछ शिक्षक अदालत जाने की बात कर रहे है।

प्रमाण पत्र में मिली गड़बड़ियां
बर्खास्त शिक्षकों पर फर्जी कागजातों के जरिये नियुक्ति और सरकारी नौकरी पाने का आरोप था। इस मामले में एसटीएफ और शिक्षा विभाग ने जांच की, फिर इन शिक्षकों के किसी न किसी प्रमाणपत्र में फर्जीवाड़ा या खामियां पाई गई। शिक्षकों के 10वीं, 12वीं कक्षा, ग्रेजुएशन, बीएड और बीटीसी जैसे जरूरी प्रमाण पत्रों की जांच की गई, जिनमें गड़बड़ी मिलने के बाद ये कार्रवाई की गई।

शिक्षकों से वसूला जाएगा वेतन
इस मामले में बेसिक शिक्षा अधिकारी शालिनी श्रीवास्तव ने बताया कि सभी आरोपी शिक्षकों के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाई गई है। वेतन के रूप में सरकारी राजस्व को हुए नुकसान की भरपाई के लिये शिक्षकों से 25 करोड़ रुपये की वसूली भी का जायेगी।

यह भी पढ़ें: यूपी में फिर चली तबादला एक्सप्रेस, छह आईपीएस अफसरों का किया गया ट्रांसफर

बड़ी खबरें

View All

देवरिया

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग