
देवरिया में बुधवार की सुबह एक मासूम बच्ची से हैवानियत की घटना सामने आई है। जिले के भटनी थाना क्षेत्र में सुबह एक बच्ची का खून से लथपथ शव खेत में मिला।बच्ची से दुष्कर्म की आशंका जताई जा रही है। घटनास्थल पर एसपी संकल्प शर्मा समेत कई पुलिस अधिकारी पहुंचकर छानबीन कर रहे हैं।
भटनी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली बच्ची अपनी दादी के मायके में एक शादी समारोह में मंगलवार को आई थी। शादी समारोह के दौरान शाम करीब पांच बजे बच्ची वहां से गायब हो गई। परिजन पूरी रात उसकी तलाश करते रहे, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। बुधवार की सुबह करीब 11 बजे घर से 200 मीटर दूर अरहर के खेत में उसका खून से लथपथ शव मिला। बच्ची अर्धनग्न अवस्था में थी। शव से कुछ दूरी पर उसके कपड़े मिले। बच्ची के गले पर भी जख्म है।
घटना की जानकारी होते ही भटनी के थानाध्यक्ष अश्वनी प्रधान मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की। उनकी सूचना पर सीओ भाटपार रानी शिवप्रताप सिंह भी घटनास्थल पर पहुंच गए। मामले की जानकारी मिलते ही एसपी संकल्प शर्मा भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने थानेदार से घटना की जानकारी ली। एसपी ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है।इस घटना को लेकर लोगों में काफी आक्रोश है। आक्रोशित परिजनों ने बच्ची का शव पुलिस को सौंपने से इंकार कर दिया है। वे लोग मामले की छानबीन करते हुए जल्द खुलासा करने की मांग कर रहे हैं। पुलिस अधिकारी उन्हें समझाने में जुटे हैं।
Published on:
27 Nov 2024 04:01 pm

बड़ी खबरें
View Allदेवरिया
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
