16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तेज रफ्तार बाइक ने छीन लीं परिवार की खुशियां, अनियंत्रित होकर पेड़ से भिड़ी…दो युवकों की हुई मौत

सोमवार को रुद्रपुर मार्ग पर एक बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में जयनगर डीह स्थान निवासी और बाइक सवार भोला सोनकर गौर अंकित सोनकर गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

less than 1 minute read
Google source verification

सोमवार की शाम देवरिया जिले के बरहज थानाक्षेत्र के कपरवार फौजी नगर के समीप बाइक के अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा जाने से दो युवकों की मौत हो गई। इसके बाद परिवार में मातम फैल गई। सूचना पर बरहज पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाई।

यह भी पढ़ें: UP News : शामली एक ही परिवार के पांच सदस्य यमुना में डूबे, चार को किसी तरह बचाया एक…

अनियंत्रित बाइक बिजली के पोल से टकराई

जानकारी के मुताबिक बरहज नगर के जयनगर निवासी भोला प्रसाद सोनकर और अंकित सोनकर किसी काम से रुद्रपुर बाइक से गए थे। शाम को वह घर लौट रहे थे। कपरवार स्थित फौजी नगर के समीप उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे स्थित विद्युत पोल से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक से उछलकर दोनों युवक दूर जा गिरे। उनके सिर, चेहरे, सीने पर गम्भीर चोटें आई।

डॉक्टरों ने बाइक सवार दो युवकों को मृत घोषित किया

हादसे के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहज पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। भोला और अंकित के मौत की खबर सुनते ही परिजन और परिचित अस्पताल पहुंचे। शव देखते ही परिजन बदहवास की दशा में आ गए। अस्पताल का मंजर देख मौजूद लोगों की आंखें नम हो गई। बता दें कि अंकित का अभी विवाह नहीं हुआ था जबकि भोला के दो बच्चे हैं।पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया है। कपरवार के चौकी प्रभारी महेंद्र मोहन मिश्र ने बताया कि सड़क हादसे की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर गई हुई थी। घायलों को इलाज के लिए भेजा गया। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।