18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP News: देवरिया में फेरे के बाद अचानक दूल्हे से रूठ गई दुल्हन, खाली हाथ लौटी बारात, जानें ऐसा क्या हुआ?

UP: देवरिया में दूल्हे के शराबी होने के शक पर दुल्हन ने शादी करने से इंकार कर दिया। काफी मनाने के बाद भी जब दुल्हन नहीं मानी तो बारात बिना दुल्हन के ही लौट गई।

2 min read
Google source verification
after-round-in-deoria-bride-suddenly-got-angry-with-groom

देवरिया जिले के भटनी क्षेत्र के एक गांव में उस समय अफरा तफरी मच गई जब दुल्हन ने शादी करने से इंकार कर दिया। लोगों के काफी मनाने के बाद भी जब लड़की नहीं मानी तो बारात को बिना दुल्हन के ही लौटना पड़ा। दरअसल फेरे के समय दूल्हा नशे में था। इस बात की जानकारी होने पर लड़की शादी के मंडप से उठकर चली गई। और यह बात अपने परिवार के लोगों को बताया, जिसके बाद लोगों ने उसे काफी मनाया लेकिन लड़की नहीं मानी और शादी को कैंसिल करनी पड़ी।

दूल्हे की हरकत से हुआ दुल्हन को शक
जिले के खुखुंदू के अमवा से बारात भटनी थाना क्षेत्र के एक गांव में आई हुई थी। लड़की पक्ष ने बारातियों का स्वागत करने के साथ ही द्वारपूजा का कार्यक्रम पूरा कराया। इसके बाद बाराती और घराती दोनों खाना खाने और जयमाल में व्यस्त हो गए। यहां तक तो सब ठीक था। इसी बीच बारातियों में से किसी ने दूल्हे को शराब पिला दिया। नशे के हालत में दूल्हे ने किसी तरह जयमाल तो पूरा कर लिया। लेकिन जब वह फेरे के लिए मंडप में आया तो अजीब हरकतें करने लगा। जिससे दुल्हन को दूल्हे पर शराबी होने का शक हुआ और फेरे के बाद दुल्हन मंडप से उठकर घर में चली गई और शादी से इंकार कर दिया।

शादी टूटने की खबर सुनकर बाराती फरार
शादी समारोह में कुछ बाराती खाना खा कर आराम कर रहे थे तो वहीं कुछ शादी देख रहे थे। इस बीच शादी टूटने की खबर सुनकर बाराती दूल्हे के परिवार को छोड़कर फरार हो गए। दुल्हन के शादी से इंकार करने के बाद घरवालों ने पूरी रात शादी के लिए लड़की को मनाया। लेकिन बात नहीं बनी और बरात बिना दुल्हन के ही वापस लौट गई। वहीं इस पूरे मामले में CO विनय यादव ने बताया कि उनको इस घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। अगर किसी भी तरफ से शिकायत मिलती है तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।


बड़ी खबरें

View All

देवरिया

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग