4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

होली के दिन शराब के नशे में धुत बदमाशों ने दरोगा और मुंशी के साथ की मारपीट, वाहन का कांच तोड़ा

पुलिस पूछताछ के लिए एक युवक को ले गई थाने
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

देवरिया

•

image

Sunil Yadav

•

Updated: 3 Mar 2018, 1:12 PM IST

होली के दिन शराब के नशे में धुत बदमाशों ने दरोगा और मुंशी के साथ की मारपीट, वाहन का कांच तोड़ा

होली के दिन शराब के नशे में धुत बदमाशों ने दरोगा और मुंशी के साथ की मारपीट, वाहन का कांच तोड़ा

देवरिया. यूपी में बदमाशों के हौसले किस कदर बुलंद है इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि होली की दोपहर जिले के भटनी थाने के दरोगा और मुंशी को शराब के नशे में धुत बदमाशों ने पीट दिया। इतना ही नहीं मनबढ़ों ने उनकी गाड़ी में भी तोड़ फोड़ की। वहीं सूचना पर घटना स्थल पर थानाध्यक्ष जयशंकर पाण्डेय के पहुंचेने से पहले ही बदमाश मौका पाकर फरार हो गए। वहीं दूसरी ओर पुलिस इस मामले में पूछताछ के लिए एक युवक को थाने ले गई। युवक का कहना है कि उसका इस मामले से कोई लेना देना नहीं है। चुनानी रंजिश के कारण उसका नाम मामले में घसीटा गया।

भटनी थाने पर तैनात मुंशी पंकज पाण्डेय होली के दिन सुक्षा व्यवस्था के मद्दे नजर थाना क्षेत्र में गस्त पर थे। कि इस दौरान दोपहर को नशे में चूर दर्जन भर से अधिक युवकों ने थाना वाहन समेत उन्हें जबरन रोकने का प्रयास करने लगे। वहीं जब मुंशी ने वाहन नहीं रोका, तो शराबियों ने उनके वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया और विरोध करने पर उपद्रवी मुंशी से उलझ गए। इतना ही नहीं बदमाशो में उनके साथ मारपीट शूरु कर दी। मामले की सूचना मुंशी ने हलका दारोगा राहुल सिंह को दी, तो वे भी तत्काल मौके पर पहुंच गए।

इसके बाद तो उपद्रवियों ने दरोगा को भी नहीं छोड़ा और उनके साथ भी हाथापाई शुरू कर दी और गाड़ी का कांच तोड़ दिया। वहीं घटना की जानकारी जब थानाध्यक्ष जयशंकर पाण्डेय को हुई तो वह भी मौके पर पहुंच गए। वहीं दूसरी ओर उपद्रवी थानाध्यक्ष के मयफोर्स के साथ पहुंचने से पहले ही फरार हो चुके थे। इसके बाद स्थानिय व्यक्ति की निशानदेही पर पुलिस एक युवक को पूछताछ के लिए अपने साथ थाने ले गई। पकड़े गए युवक का कहना है कि चुनावी रंजिश उसे फसाया जा रहा है। थानाध्यक्ष जयशंकर पाण्डेय ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।