
नितिन गडकरी और CM योगी आदित्यनाथ
UP News: प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ और केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी आज प्रदेश को पांच राजमार्ग परियोजनाओं की सौगात देंगे। बता दें कि इन परियोजनाओं पर करीब 600 करोड़ रुपए से अधिक खर्च होने वाले हैं। इस परियोजना का शिलान्यास समारोह आज देवरिया शहर के चीनी मिल ग्राउन्ड में होगा। आज सीएम योगी और मंत्री नितिन गडकरी यहां जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इस समारोह को लेकर प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है।
इन पांच बाईपास का करेंगे शिलान्यास
दरअसल, आज देवरिया चीनी मिल ग्राउन्ड में जिन राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का शिलान्यास होना हैं, उनमें सलेमपुर बाईपास, नवलपुर सिकंदरपुर फोरलेन, देवरिया बाईपास और इनके अलावा तमकुहीराज से मझौली टू लेन और सलेमपुर मैरवां टू लेन शामिल हैं। वहीं बता दें कि NH727B पर देवरिया के नवलपुर से बलिया के सिकंदरपुर तक फोरलेन पेब्डशोल्डर पर 2060 करोड़ रुपए खर्च होंगे। वहीं अन्य बाईपास पर होंए वाले खर्च की बात करें तो देवरिया बाईपास जो 22 किलोमीटर लंबी है, इस बाईपास का निर्माण 1735 करोड़ रुपए की लागत से होना है।
इस परियोजना में कुल 6000 करोड़ रुपए होंगे खर्च
बता दें, इस बाईपास को NH727A के नाम से जाना जाएगा। सलेमपुर बाईपास के निर्माण पर कुल 1348 करोड़ खर्च होंगे। इसकी लंबाई 15 किलोमीटर बताई गई है। यह बाईपास एनएच 727ए को एनएच 727बी से जोड़ेगा। सात सौ करोड़ की लागत से कुशीनगर जिले के तमकुहीराज-बिहार बॉर्डर होते हुए मझौली के टू लेन पेब्डशोल्डर का निर्माण प्रस्तावित है। इसे 727बी के नाम से जाना जाएगा। इस बाईपास की लंबाई 25 किलोमीटर है। इसके अलावा सलेमपुर-मैरवां टू लेन का निर्माण होगा। इस परियोजना की लंबाई 21 किलोमीटर है और इस पर 372 करोड़ रुपए खर्च होंगे। और यह एनएच 727ए के नाम से जाना जाएगा। वहीं, परियोजना निदेशक पीआईयू गोरखपुर इं. मनीष कुमार चौहान ने बताया कि एनएचआई की पांच परियोजनाओं का शिलान्यास आज होना है। इसकी लंबाई 125 किलोमीटर होगी। और इस परियोजना में कुल 6000 करोड़ रुपए से अधिक खर्च होंगे।
Published on:
12 Jun 2023 11:13 am
बड़ी खबरें
View Allदेवरिया
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
