16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

देवरिया हत्याकांड ने डकैत पान सिंह तोमर की दिला दी याद, जमीनी विवाद ने खत्म कर दिया पूरा परिवार

deoria murder case: साल 1977। चंबल का भिड़ौसा गांव। रिटायर्ड फौजी पान सिंह तोमर ने अपने ही भेतीजे को गोली मार दी।अब साल 2023 यूपी के दविरया में 6 लोगों की हत्या हो गई। दोनों की वजह एक जमीनी विवाद। आइए आपकों विस्तार से बताते हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
deoria_1.jpg

देवरिया के रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर के लेहड़ा टोला में 6 लोगों की हत्या। जिसमें एक ही परिवार के 5 लोग शामिल हैं। 12 बीघा जमीन दो सगे भइयों सत्य प्रकाश दुुबे और प्रेम प्रकाश दुबे के नाम थी। प्रेम प्रकाश दुबे ने अपने हिस्से की जमीन को पूर्व जिला पंचायत के सदस्य प्रेम चंद यादव को बेच दी थी। इस बाद से सत्य प्रकाश दुबे को अपने बड़े भाई प्रेम प्रकाश दुबे से नाराजगी थी।

दो भाइयों में थी जमीनी विवाद
इसी वजह से वाद-विवाद होता रहा। आज यानी सोमवार 2 अक्टूबर को सत्य प्रकाश दुबे और प्रेम चंद यादव का झगड़ा हुआ। इसमें प्रेम चंद यादव की हत्या कर दी। इससे नाराज प्रेम चंद यादव के पक्ष के लोगों ने सत्य प्रकाश दुबे उनकी पत्नी और तीन बच्चों की हत्या कर दी। जमीन पर मुकदमा भी चल रहा है। गांव के एक व्यक्ति ने बताया कि प्रेम प्रकाश दूबे प्रेम चंद यादव के घर पर रहता था।

पान सिंह तोमर भी जमीनी विवाद में बना डकैत
इसी तरह पान सिंह और उसके चाचा की ढाई बीघा जमीन थी। पैसों की जरूरत पड़ी तो पान सिंह के चाचा ने पूरी जमीन गांव के दबंगों बाबू सिंह और जंडेज सिंह के पास गिरवी रख दी। पान सिंह तोमर ने गांव में पंचायत बुलाई। पंचायत ने फैसला सुनाया कि पान सिंह पैसा चुकाए और अपनी जमीन वापस ले ले। इसके बाद गांव के दोनों दबंग जमीन छोड़ने के तैयार नहीं थे। जब प्रशासन और पुलिस से मदद नहीं मिला तो पान सिंह तोमर बागी बन गया। इसके बाद वह डकैत बन गया।


बड़ी खबरें

View All

देवरिया

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग