22 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

देवरिया नरसंहार : 16 अक्टूबर को मृतकों के ब्रह्मभोज में शामिल होंगे पूर्व CM अखिलेश यादव

निजी सचिव गंगाराम ने सपा जिलाध्यक्ष समेत अन्य अधिकारियों को दी है। दो दिन पहले सपा का 12 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल गांव पहुंचा था। प्रतिनिधि मंडल ने इसकी रिपोर्ट पूर्व मुख्यमंत्री को देते हुए सीबीआइ जांच कराने की मांग की है।

less than 1 minute read
Google source verification
deoria news

देवरिया नरसंहार : 16 अक्टूबर को मृतकों के ब्रह्मभोज में शामिल होंगे पूर्व CM अखिलेश यादव

Deoria : दो अक्टूबर को रुद्रपुर कोतवाली के फतेहपुर के लेहड़ा टोला में हुए नरसंहार के बाद 16 अक्टूबर को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव देवरिया आएंगे। वह इस घटना में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देंगे।

निजी सचिव गंगाराम ने दी जानकारी

यह जानकारी उनके निजी सचिव गंगाराम ने सपा जिलाध्यक्ष समेत अन्य अधिकारियों को दी है। दो दिन पहले सपा का 12 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल गांव पहुंचा था। प्रतिनिधि मंडल ने इसकी रिपोर्ट पूर्व मुख्यमंत्री को देते हुए सीबीआइ जांच कराने की मांग की है।

प्रशासनिक तैयारी शुरू
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के फतेहपुर जाने की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी अपनी तैयारी में जुड़ गए हैं। फतेहपुर गांव में धारा 144 लागू है। इस वजह से प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी अखिलेश यादव को फतेहपुर गांव में भेजने के लिए मंथन कर रहे हैं। प्रशासन ने अभी किसी भी तरह की जानकारी को पब्लिक नही किया है। जानकारी के मुताबिक अखिलेश यादव के साथ सीमित संख्या में लोगों को फतेहपुर गांव में भेजने की अनुमति देने पर विचार विमर्श किया जा रहा है।

बड़ी खबरें

View All

देवरिया

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग