
देवरिया में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत नई पहल की गई है। गर्भवती महिलाओं का जिले के सभी प्राईवेट सेंटरों पर मुफ्त अल्ट्रासाउंड होगा।
अभी तक मात्र 10 अल्ट्रासाउंड इन पैनलों की अंदर आ रहें हैं
जिले के सभी 47 अल्ट्रासाउंड सेंटरों को इनपैनल करने को संचालकों के साथ CMO ने बैठक की है। CMO की ओर से अल्ट्रासाउंड शुरू करने को सेंटरों के संचालकों को पत्र भेजा गया है।
प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत महीने के 9 तारीख को स्वास्थ्य केन्द्रों पर प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस मनाया जाता है, इसमें प्रसाव पूर्व देखभाल सेवाओं के तहत गर्भावस्था के चार महीने बाद गर्भवती की जांच की जाती है। दिवस में आने वाली हाई रिस्क प्रिग्नेंसी गर्भवती को चिन्हित की जाता है।
1, 9, 16 और 26 तारीख को मातृत्व दिवस मनाया जायेगा
अब नये निर्देश के तहत महीने के 1, 9, 16 और 26 तारीख को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस मनाया जा रहा है। इस दिवस पर मेडिकल कालेज से लेकर सभी सरकारी अस्पतालों पर गर्भवती की जांच की जाती है। इस दिवस पर आने वाली गर्भवती का अल्ट्रासाउंड भी कराया जाता है।
सरकारी अस्पतालों में पहले से ही मुफ्त अल्ट्रासाउंड होता है, लेकिन गर्भवती की संख्या अधिक होने से अधिकांश को प्राईवेट में पैसा खर्च कर अल्ट्रासाउंड कराना पड़ता है।
CMO ने की बैठक
इसके लिए CMO ने धनवंतरि सभागार में अल्ट्रासाउंड सेंटरों के संचालकों के साथ बैठक की हैं। उन्हे इनपैनल करने को DM के निर्देश पर CMO द्वारा पत्र भी भेजा जा चुका है। प्रत्येक गर्भवती का अल्ट्रासाउंड करने पर सेंटरों को 255 रूपए का भुगतान किया जायेगा।
इसके लिए गर्भवती को 255 रूपए का ई बाउचर दिया जायेगा, उसे ले जाने पर ही ही मुफ्त अल्ट्रासाउंड होगा।
Published on:
27 Apr 2023 01:42 pm
बड़ी खबरें
View Allदेवरिया
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
