9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Deoria News: इंस्टाग्राम पर दो लड़कियों ने की दोस्ती, अब की है ऐसी जिद जिसे सुनकर हो जायेंगे हैरान

Deoria News देवरिया जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है। जिसे सुनकर आप हैरान हो जायेंगे। पहले की दोस्ती अब दोनों में हुआ प्यार।

less than 1 minute read
Google source verification
tow_girl_love_story Deoria news, Deoria News Today, Deoria News in Hindi, देवरिया समाचार latest deoria news,crime in love

इंस्टाग्राम पर दो लड़कियों ने की दोस्ती

देवरिया में तरकुलवा थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती की 6 माह पहले इंस्टाग्राम पर मुरादाबाद की एक युवती से दोस्ती हो गई। अब दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। देखते ही देखते दोनों शादी करने की जिद पर अड़ गईं। दोनो युवतियों के प्रेम की कहानी क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

6 महीने तक चला बात-ची
तरकुलवा थाना क्षेत्र के एक गांव की ग्रेजुएट युवती का संबंध इंस्टाग्राम पर बातचीत के दौरान मुरादाबाद की एक युवती से हो गया। दोनों के बीच बातचीत करीब छह माह तक चल रहा।

लड़की की मां ने जब मोबाइल खोल कर चैटिंग देखी तो अपनी बेटी को डांट फटकार लगाई। जिससे नाराज होकर तीन दिन पहले युवती घर छोड़कर मुरादाबाद की युवती से मिलने वहां पहुंच गई।

दोनों शादी की जिद पर अड़ गईं
परिजनों की तहरीर पर पुलिस के दबाव के नाते जब मामला बढ़ा तो दोनों युवतियां वापस तरकुलवा थाने आकर शादी की जिद पर अड़ गईं और एक साथ रहने की कस्मे खाने ने लगीं। परिजनों के लाख समझाने के बाद भी दोनों युवतियां अपने घर जाने के लिए राजी नहीं हो रही थी। तरकुलवा की युवती फिर से मुरादाबाद की युवती के साथ जाने की जिद पर अड़ी रही।

पुलिस ने बताया
थाना प्रभारी दिनेश कुमार मिश्रा ने बताया कि इंस्टाग्राम पर दोनों की दोस्ती हुई है। कानूनन दोनों बालिग हैं और निर्णय लेने के लिए दोनों स्वतंत्र हैं।

बड़ी खबरें

View All

देवरिया

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग