
इंस्टा पर हुई मुलाकात ..फिर महिला के साथ लव, सेक्स, धोखा
देवरिया। जिले से एक हैरान करने वाली खबर आ रही है , यहां पथरदेवा निवासी एक युवक से एक महिला इंस्टाग्राम के जरिए संपर्क में आई। आरोप है कि नजदीकियां बढ़ने पर युवक ने महिला को शादी का झांसा देकर तीन साल तक दुष्कर्म किया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक पर मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमा दर्ज होने के बाद से युवक फरार है।
बिहार के औरंगाबाद की है पीड़ित महिला
जिले के तरकुलवा थाना क्षेत्र के पथरदेवा बाजार निवासी सूरज सोनकर का बिहार की औरंगाबाद जिले की रहने वाली एक महिला से इंस्टाग्राम पर तीन वर्ष पूर्व संपर्क हुआ। सोशल प्लेटफॉर्म के बहाने दोनों में नजदीकियां बढ़ने लगीं। इसकी भनक महिला के पति को हुई तो विवाद हो गया।
युवक के प्यार में पति को भी छोड़ा
महिला ने विवाद के बाद पति का साथ छोड़ दिया और अपनी बच्ची को लेकर अकेले रहने लगी। आरोप है कि युवक महिला के घर कई बार गया और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। युवक महिला को पथरदेवा भी बुलाता था। इसकी जानकारी घर वालों को भी थी।
शादी से मना करने पर युवक के घर पहुंची महिला
अचानक युवक ने शादी करने से मना कर दिया। इसके बाद महिला अपनी बच्ची को लेकर युवक के घर पथरदेवा पहुंच गई। इस दौरान युवक के घर वालों और महिला के बीच विवाद भी हो गया। पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी युवक पर दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। तरकुलवा थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश की जा रही है। शीघ्र ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Published on:
06 Dec 2023 10:02 am
बड़ी खबरें
View Allदेवरिया
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
