28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

देवरहा बाबा आश्रम पहुंचा राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण, तीन दशक पहले की थी राम मंदिर के लिए ये भविष्यवाणी

Ram Mandir Inauguration: अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। ट्रस्ट की ओर से प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए देश भर में सभी विशिष्ट और वीवीआईपी लोगों को निमंत्रण भेजे जा रहे हैं। इसी सिलसिले में उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के देवरहा बाबा आश्रम के महंत को भी निमंत्रण भेजा गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

देवरिया

•

image

Prateek Pandey

•

Updated: 3 Jan 2024, 1:00 PM IST

devraha baba

करीब 33 साल पहले देवरहा बाबा ने आरएसएस से लेकर विश्व हिंदू परिषद के नेताओं के सामने राम मंदिर की भविष्यवाणी की थी। अब देवरहा बाबा आश्रम के महंत को भी निमंत्रण भेजा गया है।


महंत ने बताई 33 साल पहले की घटना

देवरहा बाबा आश्रम के महंत ने कहा कि जिस महापुरुष के आशीर्वाद से मंदिर निर्माण हो गया है अब वहां प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है तो निमंत्रण पत्र आना सौभाग्य की बात है और भगवत कृपा से हम अयोध्या जरूर जाएंगे।

महंत श्याम सुंदर दास ने बताया ‘मंदिर निर्माण के संबंध में करीब 33 साल पहले देवरहा बाबा ने आरएसएस से लेकर विश्व हिंदू परिषद के नेताओं के सामने भविष्यवाणी कर दी थी। खुद अशोक सिंघल जी बाबा से मिले थे। जब देवरहा बाबा की इलाहाबाद में राम जन्मभूमि को लेकर सभा लगी थी, उस वक्त सभी शंकराचार्य वहां विद्यमान थे। तब बाबा ने कह दिया था कि मंदिर निर्माण की मनोकामना पूर्ण होगी. हिंदू-मुस्लिम सभी लोग मिलकर कार्य पूरा करेंगे।’


राम मंदिर को लेकर देवरहा बाबा ने की थी भविष्यवाणी
देवरहा बाबा से जुड़े तमाम ऐसे किस्से हैं जिनमें उनकी भविष्यवाणी को सच हुआ बताया गया है। राम मंदिर से भी जुडी उनकी एक भविष्यवाणी चर्चा में है। यूट्यूब पर बाबा का एक इंटरव्यू है, जिसमें एक पत्रकार उनसे सवाल करता है। सवाल के जवाब में देवरहा बाबा कहते हैं कि "राम मंदिर अवश्य बनेगा और सबकी सहमति से बनेगा।"
ख़ास बात यह है कि राम मंदिर आंदोलन से पहले ही उन्होंने अपनी देह छोड़ दी थी इसलिए उनकी भविष्यवाणी पर आज भी लोग हैरान हो जाते हैं।


प्राण प्रतिष्ठा का यह है मुहूर्त
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए 84 सेकंड का अति सूक्ष्म मुहूर्त निर्धारित किया गया है जिसमें रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। यह मुहूर्त 12 बजकर 29 मिनट 8 सेकंड से 12 बजकर 30 मिनट 32 सेकंड तक होगा।