26 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Deoria Murder Case: देवरिया हत्याकांड पर सियासत तेज, जानें यूपी के नेताओं ने क्या कहा?

देवरिया जिले में सोमवार को 6 लोगों की नृशंस तरीके से हत्या कर दी गई। इस हत्याकांड पर सीएम योगी, अखिलेश यादव से लेकर यूपी के कई बड़े नेताओं ने दु:ख व्यक्त किया। आइए जानते हैं किसने क्या कहा?

3 min read
Google source verification
Doria Murder Case After CM Yogi And Akhilesh Yadav Said Know

ढ़ाई करोड़ की जमीन के विवाद में देवरिया में बिछ लाशें गईं।

यूपी के देवरिया में छह लोगों की हत्या मामले में सियासत तेज हो गई है। सपा ने इस घटना को लेकर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। वहीं सीएम योगी ने इस घटना पर दुख जताते हुए सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

वहीं, दूसरी तरफ घटना के बाद से पूरे इलाके में कोहराम मच गया है। गांव में तनाव का माहौल है। जिसके बाद भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। आइए जानते हैं इस हत्याकांड पर सीएम योगी, अखिलेश यादव से लेकर यूपी कई बड़े नेताओं ने क्या कहा?

दोषियों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा: सीएम योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना के बाद सोशल मीडिया ‘X’ पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, “जनपद देवरिया की दुर्भाग्यपूर्ण घटना अत्यंत दुःखद एवं निंदनीय है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। एडीजी/ कमिश्नर/आईजी को मौके पर पहुंचकर कठोरतम कार्यवाही तथा जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इस घटना के दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।”

अखिलेश ने योगी सरकार पर उठाए सवाल
इस हत्याकांड पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी सरकार को घेरा। उन्होंने ‘X’ पोस्ट करते हुए लिखा, "देवरिया की घटना शासन की विफलता और कहीं न कहीं प्रशासन की लापरवाही या संलिप्तता की वजह से घटित हुई है। काश मुख्यमंत्री जी के दुख प्रकट करने से लोगों का जीवन वापस आ जाता। एक उच्च स्तरीय जाँच ही इस हत्याकांड की परतों के पीछे की परत उतार कर न्याय कर सकती है। ये जांच तत्काल हो।"

यह घटना प्रशासन का 'Biggest Failure' है: अजय कुमार लल्लू
यूपी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा, “देवरिया के एक ही गांव में 6 लोगों की हत्या कर दी गई। घटना की खबर से पूरा क्षेत्र स्तब्ध है। यह घटना कानून - व्यवस्था और प्रशासन का 'Biggest Failure' है।

कांग्रेस यूपी की तरफ से ‘X’ पर पोस्ट करते हुए लिखा गया कि देवरिया के रुद्रपुर के जमीनी विवाद में 6 लोगों की हत्या हुई है। प्रदेश की कानून-व्यवस्था इतनी बदहाल हो गयी है कि छोटे-मोटे विवाद में भी निर्भय होकर सरेआम 6 लोगों की हत्या हो जाती है। न कोई कानून का भय, न ही सम्मान। योगी सरकार ने इस प्रदेश को ऐसे अपराधिस्तान में तब्दील किया है कि घर में बैठी महिलाएं तो क्या बच्चे, जवान और बुजुर्ग भी सुरक्षित नहीं है।

देवरिया नरसंहार पुलिस की विफलता और लापरवाही
वहीं, जयंत की पार्टी आरएलडी ने ‘X’ पर पोस्ट करते हुए लिखा, “जब देश अहिंसा का जश्न मन रहा था तब हमारा प्रदेश नरसंहार का साक्षी बन रहा था। भाजपा के कथित कानून राज में 6 लोगों का कत्ल हो जाता है और अपराधी आराम से निकल जाते हैं। देवरिया में हुआ नरसंहार सरकार और यूपी पुलिस की विफलता और लापरवाही को दर्शा रहा है।”

आरएलडी की तरफ से आगे लिखा गया कि लगता है अपराधियों पर लगाम कसना भाजपा सरकार के बस का नहीं है। ये हर बड़ी घटना के बाद ये महज एक शोक सन्देश जारी कर अपना दुःख प्रकट कर देते हैं और फिर प्रदेश की लचर कानून व्यवस्था को तब तक के लिए भूल जाते हैं जब तक कोई दूसरी दिल दहला देने वाली वारदात ना हो जाए।

राष्ट्रीय लोकदल इस मामले में बिना किसी देर के उच्च स्तरीय जांच की मांग करता है। इससे दोषियों को सजा और पीड़ित परिजनों को न्याय मिले।

क्या है मामला?
दरअसल, यूपी के देवरिया जिले में सोमवार सुबह रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र में स्थित फतेहपुर गांव में जमीनी विवाद के चलते छह लोगों की हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि लेहड़ा के सत्य प्रकाश दुबे का अभयपुरा के पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेमचंद यादव के परिवार से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। प्रेमचंद यादव की हत्या के बाद सोमवार सुबह दोनों पक्षों में फिर से झगड़ा हुआ। प्रेमचंद यादव पक्ष के लोगों ने सत्य प्रकाश के परिवार पर हमला बोल दिया। इसमें छह लोगों की मौत हो गई।