
फोटो सोर्स: देवरिया पुलिस X, देवरिया में स्कूल प्रबंधक की निर्मम हत्या से मचा हड़कंप
देवरिया जिले में दिल दहला देने वाली घटना हुई है, यहां रुद्रपुर कोतवाली के फत्तेपुर गांव में एक स्कूल प्रबंधक की गला काट कर हत्या कर दी गई है। अभी तक की जानकारी के मुताबिक प्रबंधक शुक्रवार रात स्कूल के बरामदे में सो रहे थे, तभी अज्ञात हमलावर ने कुल्हाड़ी से उनकी गर्दन दर्दनाक तरीके से काटकर धड़ से अलग कर दिया। हत्याकांड में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी स्कूल कैंपस में ही बरामद हुई है।
शनिवार सुबह जब गांव में लोगों का आना जाना शुरू हुआ तब ग्रामीणों ने स्कूल के बरामदे में खून से लथपथ प्रबंधक का शव देखा। घर वालों को खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। हत्या की खबर फैलते ही
रुद्रपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
फिलहाल हत्या कि वजह में प्रथम दृष्टया रंजिश ही सामने आ रही है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। बता दें कि फत्तेपुर वही गांव है एक साल पहले दो पक्षों में विवाद के बाद बड़ी नरसंहार की घटना हुई थी को पूरे प्रदेश को हिला कर रख दी थी। इसमें एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या कर दी गई थी।
जानकारी के मुताबिक रुद्रपुर कोतवाली के फत्तेपुर गांव निवासी धनंजय पाल गांव में ही DDN पब्लिक स्कूल चलाते हैं जहां आठवीं तक की पढ़ाई होती है, उनके परिवार में तीन बेटे और एक बेटी हैं। उनका घर स्कूल से करीब थोड़ी ही दूरी पर रामनगर टोला में है। परिवार ने बताया कि धनंजय रात में स्कूल में ही सोते थे। शुक्रवार को भी रोज की तरह खाना खाने के बाद स्कूल में सोने चले गए।
शनिवार आज सुबह जब लोग आने जाने लगे तब गांव के उनके परिचित लोग रोज की तरह स्कूल उनसे मिलने गए। वहां आवाज लगाने पर जब कोई जवाब नहीं मिला तब लोग अंदर गए वहां का दृश्य देखोगे के होश उड़ गए। स्कूल के बरामदे में रखी चौकी पर धनंजय का लहूलुहान शव पड़ा हुआ था। इसके बाद उनके घरवालों और पुलिस को सूचना दी गई।
हत्या की वारदात की सूचना मिलने पर रुद्रपुर पुलिस मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से सभी जरूरी चीजें इकट्ठा की, खोजी कुत्ता भी पहुंचा। स्कूल कैंपस में ही हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद की, जिस पर खून लगा हुआ था। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर स्कूल परिसर को सील कर दिया है। ASP उत्तरी अरविंद कुमार वर्मा ने बताया-प्रारंभिक जांच में पुरानी रंजिश का मामला सामने आ रहा है। पुलिस जांच कर रही है जल्द ही हत्या का खुलासा कर दिया जाएगा।
Updated on:
28 Jun 2025 12:05 pm
Published on:
28 Jun 2025 11:51 am
बड़ी खबरें
View Allदेवरिया
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
