9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

देवरिया: सूअर चराने गई दो किशोरियों की ताल में डूबने से मौत

खुखुंदू थाना क्षेत्र के भरौली गांव में गुरुवार की सुबह सूअर चराने गई दो लड़कियों की ताल में डूबने से मौत हो गयी।

2 min read
Google source verification
dubne_se_maut.jpg


खुखुंदू थाना क्षेत्र के भरौली गांव में गुरुवार की सुबह सूअर चराने गई दो लड़कियों की ताल में डूबने से मौत हो गयी। घटना की सूचना वहां मौजूद अन्य लड़कों के जरिए परिजनों को मिली। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव को बाहर निकाल घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


जानकारी के मुताबिक, भरौली निवासी छाया कुमारी (12) पुत्री छोटेलाल बासफोड़ और खुश्बू कुमारी (10) पुत्री पतरु बासफोड़ पड़ोस के अन्य बिरादरी के लड़को के साथ गांव के पश्चिम स्थित ताल में सूअर चराने गई थीं। बताया जा रहा है कि दोनों किशोरियां एक साथ थी। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और दोनों गहरे पानी में चली गई। डूबता देख वहां मौजूद लड़को ने शोर मचाया। साथ गई अन्य लड़कियों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन सफलता न मिलता देख वह गांव आ गईं और लोगों को इसकी जानकारी दी। लोग मौके पर पहुंचे और काफी प्रयास के बाद दोनों को बाहर निकाला। लेकिन उनकी मृत्यु हो चुकी थी। शव को देखते ही स्वजन दहाड़े मारकर रोने लगे।

ग्रामीणों का कहना है कि आए दिन बच्चे तालाब में जाते हैं और स्नान करने के साथ ही मछली भी पकड़ते हैं। सुबह भी आधा दर्जन से अधिक की संख्या में बच्चे मछली पकड़ने के लिए गए थे। इस बीच दोनों लड़कियां डूबने लगीं। वहां बच्चों के अलावा कोई बड़ा आदमी नहीं था। बच्चों के अचानक शोर करने पर लोगों को इसकी भनक लग सकी।

आए दिन इस तरह के हादसे हो रहे हैं, इसके बाद भी लोग अपने बच्चों को पोखरे व तालाब में जाने से मना नहीं कर रहे हैं। होली के दिन ही स्नान करने के दौरान पांच लोगों की गंडक नदी में डूबने से अलग-अलग स्थानों पर मृत्यु हो गई।


एसओ नवीन चौधरी ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचा था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।