5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Deoria: बीच बाजार में महिला को महिलाओं ने जमकर पीटा, चले लात-घूसे

यूपी के देवरिया में कुछ महिलाओं ने एक महिला के साथ जमकर मारपीट की। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

less than 1 minute read
Google source verification

उत्तर प्रदेश के देवरिया में कुछ महिलाओं ने मिलकर एक महिला की जमकर पिटाई कर दी। थप्पड़ मारने के साथ-साथ वह उसके बाल खींचते हुए घसीट भी रही हैं। इस मामले का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि अब तक पीड़िता की पहचान नहीं हो पाई है।

महिलाओं ने चेन स्नेचिंग का लगाया आरोप

ये पूरा मामला देवरिया के बरहज कस्बे का है। बरहज कोतवाल राहुल सिंह के मुताबिक कुछ महिलाएंं रिक्शे पर बैठकर जा रही थीं तभी कुछ महिलाओं ने उनपर चेन स्नेचिंग का आरोप लगाया। इसके बाद वह महिला उतर कर भागने लगी तो सबने मिलकर उसे पकड़ लिया और फिर उसपर थप्पड़ों का बरसात कर दिया। इतना ही नहीं महिलाओं ने उसके बाल पकड़ कर भी खींचा। 

बीच बाजार में महिला को पीटा

ये देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग सड़क पर जमा हो गए। सारे लोग तमाशबीन बनकर खड़े रहे लेकिन किसी ने भी इस घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी। भीड़ में खड़े किसी इंसान ने अपने फोन में सारी घटना को रिकॉर्ड कर लिया और दूसरे दिन देवरिया पुलिस को टैग करते हुए एक्स पर पोस्ट कर दिया।