10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दूल्हे के परछावन में चाकूबाजी, महिलाओं को भी पीटा गया…चार युवक घायल

देवरिया में मंगलवार शाम एक बारात में परछावन के दौरान महिलाओं के डांस को लेकर विवाद हो गया। दूसरे गांव के कुछ युवकों ने महिलाओं के साथ डांस करने की कोशिश की। इसका विरोध होने पर पहले गाली-गलौज हुई, फिर धारदार हथियार से हमला कर दिया।

2 min read
Google source verification

देवरिया जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के रजला गांव में मंगलवार को बारात विदा हो रही थी, इस दौरान वहां डांस कर रही युवतियों के साथ कुछ युवक भी डांस करने लगे। जब ऐसा करने से मना किया गया तब दबंगों ने बारात विदा कर रहे लोगों पर जानलेवा हमला कर दिया। युवकों ने उन्हें दौड़ा-दौड़ा कर पीटा और चाकू से हमला कर चार युवकों को घायल कर दिया। खुलेआम गुंडई होती रही इस दौरान हर ओर अफरातफरी मच गई। चीख पुकार सुन पहुंचे ग्रामीणों ने घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। इनमें एक की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।

यह भी पढ़ें: Jaunpur Murder News : जौनपुर में दिनदहाड़े डी-फार्मा छात्र की हत्या, बीच सड़क पर मारे चाकू, ASP ने बताई यह वजह

युवतियों से छेड़खानी , विरोध पर धारदार हथियार से हमला

जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के रजला गांव के सत्येंद्र पासवान के घर से बरात जा रही थी। परछावन में युवतियां डांस कर रही थीं। इसी बीच बगल के टोले के कुछ युवक पहुंच गए और डांस करने लगे।मना करने पर युवतियों से छेड़खानी करने लगे। विरोध करने पर युवक कुछ देर बाद लाठी-डंडा, धारदार हथियार लेकर पहुंचे और लोगों को दौड़ा-दौड़ा कर मारना-पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान हमलावरों ने चाकू मार कर चार लोगों को लहूलुहान कर दिया।

गंभीर स्थिति देख एक घायल गोरखपुर मेडिकल कालेज रेफर

महिलाओं और युवतियों को भी नहीं बख्शा गया। महिलाएं घर की तरफ दौड़ी। घटना में रिश्तेदारी में गए शहर के रामनाथ देवरिया मोहल्ला निवासी राज के पेट में गंभीर चोट आई। आदित्य के जंघा पर चाकू से चोट आई, जबकि भरथरी व मनोज का सिर फट गया। घायलों को ग्रामीणों ने मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने राज को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जबकि अन्य घायलों का इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, जबकि सीओ सिटी संजय रेड्डी, कोतवाल दिलीप सिंह फोर्स के साथ पहुंचकर अस्पताल इमरजेंसी पर पहुंच कर घटना की जानकारी लिए।

बड़ी खबरें

View All

देवरिया

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग