5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आंधी बारिश के बीच आसमान में अटकीं 6 जिंदगियां, देखें वीडियो

हवा में अटके रोप-वे में 6 लोग थे सवार...मशक्कत के बाद सभी को सुरक्षित बचाया...

less than 1 minute read
Google source verification
dewas.jpg

देवास. देवास में एक बड़ा हादसा होने से बच गया। घटना शनिवार शाम की है जब करीब 4.30 बजे मां चामुंडा मंदिर में जाने के लिए चलने वाले रोप-वे में तकनीकी खराबी आ गई। जिस वक्त ये खराबी आई तक रोप-वे की ट्रॉली में 6 लोग सवार थे जिनकी सांसें करीब आधे घंटे तक हवा में ही अटकी रहीं। जिस वक्त लोग रोप-वे में हवा में अटके हुए थे तब तेज आंधी व बारिश भी हो रही थी। राहत की बात है कि सभी को सुरक्षित बचा लिया गया।

आंधी-बारिश के बीच आसमान में फंसी जिंदगियां
जानकारी के मुताबिक ओडिशा और आंध्रप्रदेश के रहने वाले 6 लोग देवास में चामुंडा देवी के दर्शन करने के लिए पहुंचे थे। शाम चार बजे से देवास में बादल छाए और तेज हवा के साथ बारिश का सिलिसिला शुरु हो गया। इसी दौरान करीब 4.30 बजे ये सभी 6 लोग लोअर रोप वे में चामुंडा देवी मंदिर में जाने के लिए सवार हुए। रोप वे आगे बढ़ा तभी बीच में मंदिर की ओर से खाली आ रहा रोप वे क्रॉसिंग के पास गिर्री से उतर गया। जिसके कारण लोअर रोपवे को भी वहीं पर रोकना पड़ा। करीब आधे घंटे तक हवा में रोव में ये 6 सदस्य फंसे रहे और उनकी सांसें अटकी रहीं।

देखें वीडियो-

सभी को सुरक्षित बचाया
रोप-वे के अटकने से आसमान में 6 लोगों की जिंदगियां अटकने की खबर लगते ही हड़कंप मच गया। प्रशासनिक अमला सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंचा और लोगों को सुरक्षित बचाने के प्रयास शुरु किए। इसी दौरान एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची और आंधी-बारिश के बीच ही करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद रोप-वे में फंसे सभी लोगों को सुरक्षित बचाया। जिसके बाद सभी लोगों ने राहत की सांस ली।

देखें वीडियो-