
dewas
कांटाफोड. बालकृष्ण शर्मा
मनुष्य का संकल्प सदैव दृढ होना चाहिए। दृढ संकल्पित व्यक्ति जीवन में ऊचाइयों को प्राप्त कर सकता है। हमारा संकल्प दृढ होगा तभी हम सफल हो सकेंगे । यह विचार ग्राम जिनवानी हनुमान मंदिर पर मैहर परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद भागवत कथा में षष्ठम दिवस की कथा कहते हुए क्षेत्र प्रख्यात भागवत कथाकार संत भक्त पंडित भगवती तिवारी ने व्यास पीठ से व्यक्त किए। गुरूदेव ने कहा कि सदाचरण सत्कर्म ही मनुष्य को श्रेष्ठ बनाता है। संसार मे प्रत्येक मनुष्य सत्कर्म के द्वारा महान बन सकता है।
(देखे वीडियों में क्या कहा कथााकार ने)
संसार में जितने भी महान महापुरुष हुए है तथा जिनको आप महापुरुष मानते हो आप भी उनके जैसा आचरण सत्कर्म दिनचर्या व्यवहार कीजिए तभी हम महान कार्य कर सकते है । शुकदेव जी महाराज ने राजा परिक्षित को यही ज्ञान उपदेश दिया था। पंंडित तिवारी ने कहा कि जन्म से कोई महान नहीं होता है वरन सत्कर्म से हर कोई महान बन सकता है। हमें एक एक क्षण का सदुपयोग करना चाहिए। संत ने कहा कि जिस तरह का व्यवहार हम दूसरों के साथ करते है उसी तरह का व्यवहार आगामी समय में हमें भी मिलता है अर्थात जैसे हम मान सम्मान धन यश वैभव आदि लेने की दूसरों से अपेक्षा रखते है किंतु यह सभी हमें भी दूसरों को देना होगा तभी हमें अनेकों गुना होकर यह सब वापस परमात्मा के द्वारा प्राप्त होता है। हमें सदाचरण सतकर्म करते रहना चाहिए। सदाचरण सत्कर्म से बढकर कोई भी भक्ति नहीं है यही परमात्मा की सर्वश्रेष्ठ भक्ति है। श्रीमद भागवत कथा में सैकड़ों श्रद्धालुजन पहुंचकर कथा रसपान कर रहे है।
शाल श्रीफल भेंट किया
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष महेश दुबे ,डा बीपी मालवीया ,दिनेशचंद्र पंचोली ,श्रीनिवास तिवारी ,ब्रजमोहन तिवारी ,प्रहलाद डाबी ,वासुदेव त्रेहन ने छठवे दिवस पर भागवत प्रवक्ता संत भक्त तिवारी का शाल श्रीफल भेंटकर पुष्पमाला पहनाकर सम्मान कर व्यासपीठ का पूजन किया।आयोजक परिवार द्वारा कृष्ण रूकमणी विवाह का आयोजन बडे हर्षोल्लास के साथ किया गया।
Published on:
13 Mar 2019 12:08 pm
बड़ी खबरें
View Allदेवास
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
