20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

देवास

ब्राह्मण विद्यार्थियों को भी मिले अन्य आरक्षित वर्ग की तरह छात्रवृत्ति

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ ने कलेक्टोरेट पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

Google source verification

देवास. अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ ने ब्राह्मण छात्रवृत्ति आंदोलन अंतर्गत कलेक्टोरेट पहुंचकर मंगलवार को ज्ञापन दिया गया। मुख्यमंत्री के नाम देवास जिलाधीश के माध्यम से डिप्टी कलेक्टर अभिषेक शर्मा को ज्ञापन सौंपा गया। इससे पहले समाजजन भोपाल चौराहे से कलेक्टोरेट तक नारेबाजी करते हुए रैली के रूप में पहुंचे। इसमें छोटे बच्चे भी शामिल हुए। बच्चों व बड़ों ने विभिन्न नारे लिखी तख्तियां ले रखी थीं।

ईडब्ल्यूएस के प्रमाण पत्र की वैधता 5 वर्ष की जाए

महासंघ के अध्यक्ष पंडित दिनेश मिश्रा के नेतृत्व में कार्यक्रम में मुख्य रूप से इंदौर से ब्राह्मण छात्रवृत्ति आंदोलन के प्रणेता विकास अवस्थी, संयोजक कन्नू मिश्रा, पंकज तिवारी उपस्थित रहे। ज्ञापन के पूर्व भोपाल चौराहा पर एकत्रित होकर मंच के माध्यम से अपनी बात रखी। मुख्य वक्ता के रूप में अवस्थी ने कहा कि अन्य आरक्षित वर्ग की तरह ब्राह्मण छात्र-छात्राओं को भी छात्रवृत्ति मिलना चाहिए। मुख्यमंत्री से संपूर्ण समाज मांग करता है आर्थिक रूप से कमजोर छात्र छात्राओं को छात्रवृत्ति दे एवं शासन द्वारा सामान्य वर्ग के लिए बनाए जाने वाले ईडब्ल्यूएस के प्रमाण पत्र की वैधता 5 वर्ष की जाए। ब्राह्मण अब अपना अधिकार पाने के लिए जाग्रत हो गया है। अगर समय रहते शीघ्र हमारी मांग को माना नहीं गया तो इस आंदोलन को बड़े स्तर पर ले जाया जाएगा एवं अपनी मांग मनवाने के लिए सभी प्रकार से प्रयास किए जाएंगे। जिला युवा अध्यक्ष आदित्य दुबे, नगर युवा अध्यक्ष विमल शर्मा, सुभाष पंड्या, राधेश्याम शर्मा, गिरधरलाल शर्मा ने भी अपने विचार रखे। छात्र-छात्राओं का प्रतिनिधित्व करते हुए कक्षा दसवीं की छात्रा आद्या दुबे भी तथ्यात्मक रूप से आरक्षण ओर छात्रवृत्ति पर अपनी बात रखते हुए मंच के माध्यम से सभी को संबोधित किया।संचालन कोषाध्यक्ष सतीश दुबे ने किया व आभार सुदर्शन दुबे ने माना। कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज के महेंद्र स्थापक, सुभाष पंड्या, दीपक जोशी, महेंद्र जोशी, नवीन दुबे, संतोष दुबे, रितेश त्रिपाठी, जगदीश कानूनगो सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।