5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चुनाव में ऐसा क्या बांट दिया जो फंस गए पूर्व मंत्री…..

- भाजपा नेता की शिकायत के बाद प्रकरण दर्ज
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

देवास

•

image

Amit Mandloi

•

Updated: 25 Nov 2023, 8:52 PM IST

चुनाव में ऐसा क्या बांट दिया जो फंस गए पूर्व मंत्री.....

चुनाव में ऐसा क्या बांट दिया जो फंस गए पूर्व मंत्री.....


देवास.
चुनाव में कलश यात्रा निकालना सोनकच्छ के प्रत्याशी और पूर्व मंत्री सज्जनसिंह वर्मा को महंगा पड़ गया। यात्रा में हजारों महिलाएं शामिल हुई थी।

सोनकच्छ में चुनाव के पूर्व खेडापति मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई थी। यात्रा 14 नवंबर को निकाली गई थी। जिसकी शिकायत सह प्रमाण 15 नवंबर को आयोग को की।

धार्मिक आयोजन की आड में शक्ति बताई

यात्रा में हजारों महिलाओं को साडियां, कलश बांटे गए थे। इसकी शिकायत भाजपा विधि प्रकोष्ठ के विधानसभा प्रभारी लोकेंद्र मुंगी ने रिटर्निंग ऑफिसर से की थी। शिकायत में बताया कि कांग्रेस प्रत्याशी द्वारा कलश यात्रा तथा धार्मिक आयोजन की आड़ में अपना प्रचार कर आचार संहिता का उल्लघंन किया है। आवेदन में बताया कि कलश यात्रा को राजनीतिक यात्रा बना दी थी। निर्वाचन आयोग के निर्देश की वर्मा ने धज्जियां उडाई थी।

बच्चे चल रहे थे झंडे लेकर

शिकायत के साथ यात्रा के फोटो भी दिए है। यात्रा में कई बच्चे भी झंडा थामे चल रहे थे। शामिल महिलाएं एक जैसी साडी में नजर आ रही थी। शिकायत मिलने पर नायब तहसीलदार लखनलाल सोनानिया तथा एफएसटी अधिकारी रुमानसिंह दल के साथ मौके पर पहुंचे थे । इकसे बाद रूमानसिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। सिंह की रिपोर्ट पर सज्जनसिंह वर्मा और संतोष गुप्ता के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया।

प्रकरण कायम करने की मांग की थी

शिकायत करने वाले अभिभाषक ने रिर्टनिंग अधिकारी से प्रकरण दर्ज करने की मांग भी शिकायत में की थी। अधिकारी शिकायत के बाद निजी गार्डन भी पहुंचे थे। जहां पर पंचनामा बनाया था। साथ ही सीसीटीवी के फुटेज भी जब्त किए थे। जांच के बाद प्रकरण दर्ज कर लिया गया।