
मौसम में बदलाव.... शनिवार दोपहर हुई बूंदाबांदी, बाद में निकली धूप
देवास। पिछले एक सप्ताह से शहर में मौसम बदला हुआ है। कभी बारिश हो रही है तो कभी कोहरा छा रहा है। इसी बीच अधिकतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी जारी है लेकिन सर्द हवाओं के कारण ठंडक बनी हुई है। शनिवार को सुबह से बादल छाए रहे। साथ ही हल्का कोहरा भी रहा। इसके बाद दोपहर में कुछ देर बूंदाबांदी हुई और फिर मौसम साफ हो गया। धूप भी निकली लेकिन बादलों का आना-जाना लगा रहा। शाम के समय फिर ठंडी हवाओं के चलते मौसम सर्द हो गया।
शनिवार को अधिकतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी हुई। शनिवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 18 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं शुक्रवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री व न्यूनतम तापमान 18 डिग्री दर्ज किया गया था।
कोहरे और बादल से तापमान में वृदि्ध
उल्लेखनीय है कि शहर में पिछले सप्ताह 26 नवंबर को को मौसम बदला था और बारिश हुई थी। बारिश का दौर 27 नवंबर की सुबह तक जारी रहा था। इसके बाद से लगातार मौसम बदल रहा है। बारिश के चलते 26 नवंबर की तुलना में तुलना में 27 नवंबर को अधिकतम तापमान में 6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई थी। इसके बाद से लगातार बादल व कोहरा छा रहा है। कोहरा व बादल का असर होने अधिकतम व न्यूनतम तापमान में आंशिक बढ़ोतरी हो रही है।
कुछ दिन और बिगड़ा रह सकता है मौसम
मौसम विशेषज्ञों की माने तो पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है। साथ ही चक्रवाती हवा व ट्रफ लाइन भी गुजर रही है। इससे बारिश का दौर जारी है। कुछ दिन और बादल और हल्की बारिश का दौर जारी रह सकता है। इसके बाद दूसरे पखवाड़े में ठंड का असर बढ़ सकता है।
Published on:
02 Dec 2023 11:37 pm
बड़ी खबरें
View Allदेवास
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
