
कांग्रेस के कद्दावर नेता का निधन, पार्टी में शोक की लहर, कमल नाथ और दिग्विजय सिंह ने दी श्रद्धांजलि
देवास/ मध्य प्रदेश के देवास जिला कांग्रेस के क़द्दावर नेता और हाटपिपलिया विधानसभा से कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह बघेल का निधन हो गया है। इंदौर के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान अंतिम सांस ली। मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम कमलनाथ और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
कमलनाथ ने व्यक्त की शोकाकुल परिवार से संवेदनाएं
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, पूर्व विधायक व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री राजेन्द्र सिंह बघेल के दुखद निधन का समाचार प्राप्त हुआ। उनका निधन कांग्रेस परिवार के लिये एक बड़ी क्षति है। परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाएं हैं। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणो में स्थान व पीछे परिजनो को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे।
दिग्विजय ने कहा मुझे और मेरे परिवार को निजी क्षति
वहीं, मध्य प्रदेश के पूर्ऴ सीएम और कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, मेरे परम मित्र और सहयोगी पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह जी बघेल के दुखद निधन के समाचार सुन कर बेहद दुख हुआ। मुझे व मेरे समस्त परिवार जनों को निजी क्षति हुई है। हमारी संवेदनाएं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। ॐ शांति ॐ शान्ति ॐ शांति...। बता दें कि, राजेंद्र सिंह बघेल दिग्विजय के बेहद करीबी नेता माने जाते थे। यही नहीं, दोनों ही नेताओं के बीच अच्छे पारीवारिक संबंध भी हैं।
Published on:
29 Apr 2021 12:20 pm
बड़ी खबरें
View Allदेवास
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
