
petrol diesel shortage dewas petrol pump fight
Petrol-Diesel Shortage: मध्यप्रदेश में भले ही प्रशासन इस बात का दावा कर रहा है कि पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है और पर्याप्त स्टॉक है लेकिन इसके बावजूद पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल-डीजल के लिए लोगों की भीड़ खत्म होती नजर नहीं आ रही है। ईरान-इजराइल युद्ध के चलते और पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के कारण लोगों की भीड़ पेट्रोल पंपों पर लग रही है। ताजा मामला देवास जिले का है जहां पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल भरवाने के लिए लोगों की भीड़ लग रही है। पेट्रोल-डीजल की किल्लत की आशंका के चलते लोग बड़ी संख्या में पंपों पर पहुंच रहे हैं और भीड़ होने से विवाद की स्थिति भी निर्मित हो रही है।
देवास जिले के चौबाराधीरा में देवली रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर मंगलवार रात 9.30 बजे डीजल-पेट्रोल लेने पहुंचे किसानों के बीच विवाद हो गया, जिसमें मारपीट भी हुई और लात घूंसे भी चले। बताया जा रहा है कि चौबाराधीरा के पेट्रोल पंप पर मंगलवार रात को किसान बड़े-बड़े ड्रम लेकर कतार में खड़े थे। इसी दौरान ड्रम की लाइन को लेकर विवाद हो गया और मारपीट हो गई। पेट्रोल पंप पर किसानों के बीच मारपीट की होने से कुछ देर के लिए पंप पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बाद में किसी तरह लोगों ने किसानों को समझाकर किसानों को विवाद खत्म कराने का प्रयास किया और सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई जिसने स्थिति को नियंत्रित किया।
पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के चलते पेट्रोल पंपों पर भीड़ के हालात देवास जिले में ही नहीं बल्कि प्रदेश के अधिकतर जिलों में नजर आ रहे हैं। मंगलवार को इंदौर में भी पेट्रोल पंपों पर वाहनों की लंबी कतारें लगीं। यहां मंगलावर देर शाम पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के चलते शहर के पेट्रोल पंपों पर अचानक भीड़ बढ़ी और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। भीड़ देखकर पेट्रोल-डीजल की कमी का अंदेशा लगाकर कई ऐसे लोग भी लाइन में लग गए, जिनके पास वाहनों में पर्याप्त पेट्रोल था। इससे स्थिति और गंभीर हो गई और हालात ऐसे हो गए कि महज डेढ़ से दो घंटे में ही शहर के कुछ पंप पर स्टॉक खत्म हो गया और पेट्रोल पंप को बंद करना पड़ा। इधर, प्रशासन ने पेट्रोल-डीजल की कमी को अफवाह बताया है।
Updated on:
25 Mar 2026 05:26 pm
Published on:
25 Mar 2026 05:13 pm
बड़ी खबरें
View Allदेवास
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
