5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO सुबह खुलेगा पिटारा, किसकी किस्मत जागी,किसकी सोई

सुबह आठ बजे डाक मत पत्र से शुरू होगी गणना3 दिसंबर को होने वाली मतगणना के पल-पल के अपटेड को लेकर बने रहे पत्रिका के साथ
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

देवास

•

image

Amit Mandloi

•

Updated: 2 Dec 2023, 8:55 PM IST

VIDEO सुबह खुलेगा पिटारा, किसकी किस्मत जागी,किसकी सोई

VIDEO सुबह खुलेगा पिटारा, किसकी किस्मत जागी,किसकी सोई

देवास.
रविवार की सुबह मतगणना शुरू होगी। प्रत्याशियों में जहां कल का इंतजार किया जा रहा है तो प्रशासन ने पूरी तैयारियां की ली है। गणना बीएनपी स्थित केंद्रीय विद्यालय में होगी।

सुबह आठ बजे डाक मत पत्रों की गणना होगी। इसके बाद इवीएम में बंद प्रत्याशियों के भाग्य खुलेंगे। रविवार का दिन प्रत्याशियों की खुशी और उदासी तय करने वाला रहेगा। विधानसभा बागली की मतगणना 22 राउंड, देवास, सोनकच्छ व खातेगांव की मतगणना 21-21 राउंड व हाटपीपल्या की मतगणना 18 राउंड में पूरी होगी ।

सीधे प्रसारण की व्यवस्था

प्रशासन ने परिणाम जानने के लिए व्यवस्था की है। सयाजी द्वार, जवाहर चौक व भोपाल चौराहा पर बडी एलइडी स्क्रीन लगाकर मतगणना के परिणाम प्रदर्शित किए जाएंगे। मतगणना को लेकर शनिवार शाम कलेक्टर ऋषव गुप्ता व एसपी संपत उपाध्याय ने मतगणना स्थल का निरीक्षण किया व आवश्यक निर्देश दिए।

सभी प्रत्याशी कर रहे है जीत का दावा

जिले में पांच विधानसभा सीटें है। हर विधानसभा पर कांटे की टक्कर बताई जा रही है। जीत से आश्वस्थ कई प्रत्याशियों ने मिठाई,ढोल, ताशे, फ्लेक्स तक बनवा लिए है।

जिले में मतदान
कुल मतदाता-1212620

कुल प्रत्याशी-38

मतदान-987266
पुरुष-518357
महिला-468901

अन्य-8


कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए फूलपगारे को जिम्मेदारी

देवास.
देवास शहर में मतगणना के दौरान एवं मतगणना के पश्चात कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी ऋषव गुप्ता ने अपर कलेक्टर प्रवीण फूलपगारे को नोडल अधिकारी बनाया है । डिप्टी कलेक्टर एवं कार्यपालिक दंडाधिकारी संजीव सक्सेना तथा तहसीलदार नजुल एवं कार्यपालिक दंडाधिकारी ज्योति जाटव की ड्यूटी कानून एवं व्यवस्था के लिए लगाई है।
जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कलेक्टर गुप्ता ने अनुविभागीय दंडाधिकारियों को अपने.अपने क्षेत्र में आवश्यक व्यवस्थाओं के निर्देश दिए।


इनमें है मुकाबला

देवास

भाजपा गायत्री राजे पंवार
कांग्रेस प्रदीप चौधरी

सोनकच्छ

भाजपा राजेश सोनकर
कांग्रेस सज्जनसिंह वर्मा

खातेगांव

भाजपा आशीष शर्मा
कांग्रेस दीपक जोशी

बागली

भाजपा मुरली भंवरा
कांग्रेस गोपाल भौंसले

हाटपीपल्या

भाजपा मनोज चौधरी
कांग्रेस राजवीरसिंह बघेल