
देवास. देवास में एक बार फिर सेक्स रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। बीते कुछ दिनों में ये दूसरी बार है जब शहर में सेक्स रैकेट पकड़ाया है। इस बार शहर के बीचों बीच एक होटल में सेक्स रैकेट का संचालन किया जा रहा है जिसका मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने होटल पर छापा मारते हुए 8 युवतियों व 6 युवकों को संदिग्ध हालत में होटल से पकड़ा है। जिन्हें पुलिस थाने लेकर पहुंची और उनसे पूछताछ कर रही है।
गरम मसाला होटल में चल रहा था सेक्स रैकेट
देवास शहर में बस स्टैंड के पीछे शहर के बीचों बीच स्थित गरम मसाला होटल में कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को शाम करीब 4 बजे छापेमारी की। होटल के अलग अलग कमरों से युवक-युवती संदिग्ध हालत में पकड़ाए हैं। कुछ युवतियां बाहर की बताई जा रही हैं। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी की होटल में अनैतिक गतिविधियां हो रही हैं जिसके बाद पुलिस ने यहां पर छापेमारी की। बता दें कि जिस गरम मसाला होटल में सेक्स रैकेट चल रहा था वो कोतवाली थाने से महज 1 किमी. की दूरी पर है।
देखें वीडियो-
बीते महीने भी पकड़ाया था सेक्स रैकेट
बता दें कि जून के महीने में भी देवास शहर के औद्योगिक थाना इलाके के रसूलपुर में संचालित प्रिंस होटल पर पुलिस ने देह व्यापार के संदेह में छापेमारी की थी। प्रिंस होटल हाइवे पर बना हुआ था और जब पुलिस ने यहां पर छापा मारा तो हड़कंप मच गया। पुलिस ने होटल से 9 लड़कों व 7 लड़कियों को पकड़ा था। इस कार्रवाई के कुछ दिनों बाद पुलिस ने प्रिंस होटल को जमींदोज भी कर दिया था।
देखें वीडियो-
Updated on:
12 Jul 2023 02:29 pm
Published on:
11 Jul 2023 06:47 pm
बड़ी खबरें
View Allदेवास
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
