20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

देवास: 2995 मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप के लिए मिलेंगे 25-25 हजार, 61 बसों से जाएंगे भोपाल

-छात्रों की तुलना में छात्राएं अधिक, सबसे अधिक पात्र विद्यार्थी देवास विकासखंड से, सबसे पीछे सोनकच्छ में सिर्फ 184 ही पात्र

2 min read
Google source verification
देवास: 2995 मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप के लिए मिलेंगे 25-25 हजार, 61 बसों से जाएंगे भोपाल

देवास: 2995 मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप के लिए मिलेंगे 25-25 हजार, 61 बसों से जाएंगे भोपाल


देवास. माध्यमिक शिक्षा मंडल से इस साल कक्षा बारहवीं की परीक्षा में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक लाने वाले मेधावी विद्यार्थियों को शासन की योजना के अनुसार लैपटॉप के लिए 25-25 हजार रुपए की राशि दी जाएगी। इसके लिए देवास जिले से कुल 2995 विद्यार्थी पात्र हैं जिनको 30 सितंबर को भोपाल पहुंचाना है। इसके लिए करीब 61 बसों की आवश्यकता पड़ेगी जिसके इंतजाम प्रशासन स्तर से किए जा रहे हैं। मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप के लिए राशि उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी। खाते संबंधी जानकारी जिलास्तर से एज्युकेशन पोर्टल पर अपलोड की जा चुकी है। भोपाल में राशि वितरण के लिए 30 सितंबर का दिन प्रस्तावित है जिसमें विद्यार्थियों को पहुंचाना है। इसके लिए पांच दर्जन से अधिक बसों की आवश्यकता है जिसकी तैयारी चल रही है। योजना के तहत सबसे अधिक पात्र देवास विकासखंड में हैं जबकि सबसे कम संख्या 184 सोनकच्छ विकासखंड से है।

निजी स्कूलों से 2083, सरकारी से 912 पात्र
75 प्रतिशत व उससे अधिक अंक प्राप्त कर योजना के तहत पात्र होने मेंं कुल संख्या 2995 में से 2083 विद्यार्थी निजी स्कूलों से हैं। वहीं सरकारी स्कूलों के कुल 912 विद्यार्थी पात्र हैं। शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अनारक्षित वर्ग में निजी स्कूलों से 507, सरकारी में 171 पात्र हैं। वहीं अन्य पिछड़ा वर्ग में सरकारी स्कूलों में 501 व निजी में 1412 पात्र हैं। अजा वर्ग में सरकारी स्कूलों के 166, निजी स्कूलों के 125 विद्यार्थी, अजजा वर्ग से सरकारी स्कूलों से 74, निजी स्कूल से 39 विद्यार्थी लैपटॉप के पात्र हैं।

वर्जन
पात्र विद्यार्थियों को भोपाल पहुंचाने के लिए करीब पांच दर्जन बसों की आवश्यकता है। विद्यार्थियों के बैंक खाते, बैंक नाम, आईएफएससी कोड आदि की जानकारी पोर्टल पर अपलोड की जा चुकी है।
-ओ.पी. दुबे, एडीपीसी राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान देवास।

किस विकासखंड से कितने विद्यार्थी, कितनी बसों की जरूरत
देवास विकासखंड में 1099 विद्यार्थियों के लिए 22 बसों की जरूरत है। इसी तरह टोंकखुर्द में 281 के लिए 06, सोनकच्छ में 184 के लिए 04, बागली में 554 के लिए 11, कन्नौद मे 354 के लिए 07, खातेगांव विकासखंड में कुल पात्र 523 विद्यार्थियोंं के लिए 11 बसों की जरूरत है।