
माशिमं की 10वीं-12वींं की बोर्ड परीक्षा... महिलाओं की तरह पुरुष केंद्राध्यक्ष-सहायक केंद्राध्यक्षों के भी नहीं बदलेंगे विकासखंड
देवास. माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा दसवीं व बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं का आगाज 9 दिनों के बाद 1 मार्च से होने जा रहा है। परीक्षाओं को लेकर जहां विद्यार्थी पढ़ाई में जी-जान से जुटे हुए हैं, वहीं माशिमं व शिक्षा विभाग ने भी कमर कस ली है। बोर्ड की मुख्य परीक्षा के लिए जिले में कुल 104 परीक्षा केंद्र बनाए हैं जिनके लिए 208 केंद्राध्यक्ष व सहायक केंद्राध्यक्ष तैनात किए जाएंगे। इसके अलावा करीब 30 केंद्राध्यक्ष व सहायकों को रिजर्व में भी रखा जाएगा। इस बार महिलाओं की तरह पुरुष केंद्राध्यक्ष व सहायक केंद्राध्यक्षों को भी परीक्षा के दौरान उनकी मूल पदस्थापना वाले विकासखंड से बाहर तैनात नहीं किया जाएगा। यह व्यवस्था कुछ साल बाद दोबारा इस बार अमल में लाई जाएगी। पूरे जिले में दसवीं व बारहवीं की परीक्षा के लिए 49 हजार से अधिक परीक्षार्थी दर्ज हैं।
आगामी कुछ दिनों मेें करेंगे गोपनीय सामग्री का वितरण
फिलहाल सरकारी व निजी स्कूलों के कक्षा दसवीं व बारहवीं के नियमित विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षाएं हो रही हैं जो 26 फरवरी तक प्रस्तावित हैं। जबकि स्वाध्यायी विद्यार्थियों की परीक्षाएं 1 मार्च से 30 मार्च के बीच उनके परीक्षा केंद्रों पर ही पूर्ण करवाई जाएंगी। वहीं मुख्य परीक्षा के लिए गोपनीय सामग्री का वितरण आगामी दिनों में समन्वय संस्था उत्कृष्ट विद्यालय देवास से किया जाएगा। इसी दौरान केंद्राध्यक्षों व सहायक केंद्राध्यक्षों की रेंडमली सूची भी जारी होने की उम्मीद है।
नकल पर नकेल के लिए करीब 20 उडऩदस्ते होंगे गठित
देवास जिले में बोर्ड परीक्षाओं में नकल का पुराना इतिहास रहा है। कई केंद्रों पर जमकर नकल होती है, तमाम प्रयासों के बाद भी इस पर स्थायी रूप से अंकुश नहीं लग पा रहा है। इस बार नकल पर नकेल के लिए उडऩदस्तों की संख्या बढ़ाई जा रही है। जिला शिक्षाधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार करीब 20 उडऩदस्ते गठित किए जाएंगे जिसमें एक दल में कम से कम 3-4 सदस्य रहेंगे। अभी तक परीक्षाओं के दौरान करीब दर्जनभर उडऩदस्ते लगाए जाते थे।
वर्जन
गोपनीय सामग्री का वितरण आगामी दिनों में किया जाएगा। केंद्राध्यक्ष व सहायक केंद्राध्यक्षों की सूची वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में रेंडमली जारी होगी। इस बार ड्यूटी के दौरान विकासखंड मेंं बदलाव नहीं करने संबंधी निर्देश मिले हैं। नकल पर अंकुश के लिए उडऩदस्ते तैयार किए जा रहे हैं।
-एच.एल. खुशाल, डीईओ देवास।
प्राचार्य, उ.मा. शिक्षक, व्याख्याता बनेंगे केंद्राध्यक्ष व सहायक
शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार परीक्षाओं के लिए केंद्राध्यक्ष व सहायक केंद्राध्यक्ष की जिम्मेदारी प्राचार्य, उच्च माध्यमिक शिक्षक, व्याख्याता को सौंपी जाएगी। इसमें यह व्यवस्था रहेगी कि जो फुल फ्लेश प्राचार्य होगा उसे सिर्फ केंद्राध्यक्ष ही बनाया जाएगा, सहायक केंद्राध्यक्ष की जिम्मेदारी नहीं दी जाएगी।
Published on:
20 Feb 2023 12:28 pm
बड़ी खबरें
View Allदेवास
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
