
पांचवीं-आठवीं की बोर्ड परीक्षाएं २५ मार्च से.... इस साल निजी स्कूलों की परीक्षाएं भी दूसरे स्कूलोंं में, 293 केंद्र बनाए
देवास. दसवीं व बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं की तर्ज पर कक्षा पांचवीं व आठवी की बोर्ड परीक्षाएं 25 मार्च से शुरू होने जा रही हैं। वैसे से बोर्ड पैटर्न पिछले साल से ही लागू हो गया था लेकिन इस साल निजी स्कूलों में भी इसको प्रभावी किया गया है। ऐसे में निजी स्कूलों के विद्यार्थियों को भी परीक्षा देने के लिए दूसरे स्कूल जाना पड़ेगा। परीक्षा के लिए पूरे जिले में कुल 293 केंद्र बनाए गए हैं। सरकारी के साथ ही निजी स्कूलों को भी परीक्षा केंद्र की जिम्मेदारी सौंपी गई है। परीक्षा के लिए केंद्राध्यक्ष व सहायक केंद्राध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। प्रवेश पत्रों का वितरण चल रहा है। परीक्षा के लिए डीपीसी, डीईओ स्तर पर उडऩदस्ते भी गठित किए जाएंगे जो केंद्रों का निरीक्षण कर गतिविधियों पर नजर रखेंगे।
अंग्रेजी की तुलना में हिंदी माध्यम में दोगुना विद्यार्थी
कक्षा पांचवीं व आठवी में अंग्रेजी माध्यम की तुलना में हिंदी माध्यम वाले विद्यार्थियों की संख्या करीब दो गुना है। कक्षा पाचवीं में 27320 व आठवीं मेंं 26561 विद्यार्थी दर्ज हैं। कक्षा पांचवीं में हिंदी माध्यम में 17379 जबकि अंग्रेजी माध्यम में 9941 विद्यार्थी हैं। वहीं कक्षा आठवी में हिंदी माध्यम में 17891 जबकि अंगेेजी माध्यम के 8670 विद्यार्थी हैं।
जिलास्तर पर होगा गोपनीय सामग्री का वितरण
परीक्षा के लिए गोपनीय सामग्री का वितरण जिला मुख्यालय पर डीपीसी कार्यालय से 25 मार्च से दो-तीन दिन पहले करने की संभावना है। सामग्री बीआरसी को दी जाएगी, उसके बाद बीआरसी द्वारा अपने-अपने क्षेेत्र में जनशिक्षा केंद्रों को दी जाएगी। जनशिक्षा केंद्रों से स्कूलों तक सामग्री पहुंचाई जाएगी।
प्रश्न पत्र सह उत्तर पुस्तिका रहेगी
पांचवीं व आठवीं की परीक्षा में अन्य कक्षाओं की परीक्षाओं की तरह प्रश्न पत्र व उत्तर पुस्तिका अलग-अलग नहीं रहेगी। एपीसी विकास महाजन ने बताया प्रश्न पत्र सह उत्तर पुस्तिका रहेगी जिसमें प्रश्न के नीचे उत्तर लिखने की जगह छूटी रहेगी।
प्रवेश पत्रों में चल रही सुधार की प्रक्रिया
परीक्षा के लिए जारी हुए प्रवेश पत्रों में से कुछ में त्रुटिया हैं, किसी में नाम तो किसी में कक्षा में संबंधी व अन्य त्रुटि है। त्रुटिपूर्ण प्रवेश पत्रों में सुधार की प्रक्रिया चल रही है। इसके बाद अपडेट प्रवेश पत्र आ जाएंगे।
वर्जन
परीक्षाओं को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस साल निजी स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए भी बोर्ड परीक्षा वाला पैटर्न वरिष्ठ स्तर से लागू किया गया है। 293 केंद्रों के लिए केंद्राध्यक्ष व सहायक केंद्राध्यक्ष नियुक्त किए जा रहे हैं।
-पीके जैन, डीपीसी देवास।
किस विकासखंड में कितने परीक्षा केंद्र
जिले में सबसे अधिक परीक्षा केंद्र बागली विकासखंड में बनाए गए हैं जबकि सबसे कम केंद्र टोंकखुर्द में हैं। डीपीसी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार बागली विकासखंड में 63, देवास में 59, कन्नौद 60, खातेगांव में 48, सोनकच्छ में 40 टोंकखुर्द विकासखंड में कुल 23 परीक्षा केंद्र हैं।
3 अप्रैल तक होंगे पेपर
25 मार्च से शुरू होने वाली पांचवीं, आठवीं की परीक्षाएं ३ अप्रैल तक चलेंगी। परीक्षा का समय सुबह 9 से 11.30 बजे तक रहेगा। 25 मार्च को कक्षा पाचवीं का प्रथम भाषा हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, मराठी का पेपर होगा जबकि आठवीं का विज्ञान विषय का पेपर रहेगा। 27 मार्च को पांचवीं का पर्यावरण अध्ययन, आठवीं का सामाजिक विज्ञान, 29 मार्च को पांचवीं का द्वितीय भाषा सामान्य अंग्रेजी व सामान्य ङ्क्षहदी, आठवीं का प्रथम भाषा विशिष्ट (हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, मराठी) का पेपर होगा। 31 मार्च को पाचवीं का अतिरिक्त भाषा सामान्य उर्दू, हिंदी , अन्य विषय का जबकि आठवीं में द्वितीय भाषा सामान्य अंग्रेजी, सामान्य हिंदी का पेपर होगा। 1 अप्रैल को पांचवी का पेपर नहीं है, आठवी में तृतीय भाषा सामान्य का पेपर होगा। वहीं 3 अप्रैल को पांचवीं व आठवीं कक्षा में गणित अथवा संगीत (दृष्टिबाधितों के लिए) के लिए पेपर होगा।
Updated on:
16 Mar 2023 12:18 pm
Published on:
16 Mar 2023 12:15 pm
बड़ी खबरें
View Allदेवास
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
